होली की तैयारियों के बीच मिट्टी खोदने गई किशोरी की दबकर मौत

घटना गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के भैंसियापुर गांव, होली पर घर में लिपाई पुताई के लिए शनिवार को मिट्टी खोदने गई किशोरी की टीला धंसने से दबने से मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।

Mar 8, 2025 - 19:28
Mar 8, 2025 - 19:32
 0
होली की तैयारियों के बीच मिट्टी खोदने गई किशोरी की दबकर मौत

होली की तैयारियों के बीच मिट्टी खोदने गई किशोरी की दबकर मौत

होली से पहले घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी लेने गई एक किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार को मिट्टी खोदते समय अचानक टीला धंस गया, जिससे किशोरी उसके नीचे दब गई। हादसे की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब किशोरी अपने घर के लिए मिट्टी इकट्ठा कर रही थी। अचानक टीला धंसने से वह उसके नीचे दब गई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। 

होली पर घर में लिपाई पुताई के लिए शनिवार को मिट्टी खोदने गई किशोरी की टीला धंसने से दबने से मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।

कन्नौज में घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी लेने गई किशोरी टीला धंसने से दब गई। मिट्टी के मलबे से ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस गांव पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी।

घटना गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के भैंसियापुर गांव की है। यहां के रहने वाले पुष्पेंद्र सिंह के घर पर दीपावली की तैयारियां चल रहीं थीं। घर की लिपाई-पुताई के लिए उनकी 15 वर्षीय बेटी गरिमा गांव के बाहर टीले से मिट्टी लेने के लिए गई हुई थी। यहां मिट्टी की खुदाई करते वक्त टीले के एक हिस्से की मिट्टी भरभराकर ढह गई। इसके मलबे में गरिमा दब गई। ये घटना देखकर आसपास मौजूद बच्चों ने शोर मचाया।

पुलिस टीम गांव पहुंची कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने मलबा हटाकर किसी तरह किशोरी को मिट्टी से बाहर निकाला। उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां उन्होंने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। उधर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम गांव पहुंच गई और किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| - बात भारत की -