यमुना नदी में जल्द शुरू होगी बोट सर्विस, दिल्ली सरकार के खास प्लान से दिल्लीवालो की आएगी मौज

Boat service in Delhi: दिल्ली सरकार यमुना नदी पर 7-8 किमी के भाग में बोट सर्विस शुरू करेगी। ये सेवा वजीराबाद बैराज से जगतपुर तक संचालित होगी। केंद्र और राज्य सरकार ने यमुना नदी में पर्यटन और यातायात को बढ़ावा देने के लिए ये फैसला किया है। किफायती रेट पर ये सेवा नागरिकों को मिलेगी।

Mar 10, 2025 - 21:03
 0
यमुना नदी में जल्द शुरू होगी बोट सर्विस, दिल्ली सरकार के खास प्लान से दिल्लीवालो की आएगी मौज
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में यमुना सफाई का मुद्दा अकसर ही चर्चा में बना रहता है। हालांकि, अब दिल्ली की नई बीजेपी सरकार इस मुद्दे पर तेजी से आगे बढ़ रही। सरकार यमुना सफाई के साथ ही बोट सर्विस शुरू करने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने जरूरी कदम उठाए जाने का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सरकार दिल्ली में यमुना नदी पर बोट सर्विस की प्लानिंग में है। यमुना के 7-8 किलोमीटर के हिस्से में ये सेवा शुरू करके पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।

दिल्ली में जल्द बोट से यमुना की सैर

सरकार के प्लान पर गौर करें तो जल्द ही दिल्लीवाले यमुना नदी में बोट से सफर करते नजर आएंगे। केंद्र की बीजेपी सरकार और दिल्ली सरकार ने मिलकर यह फैसला लिया है। इसे लेकर जरूरी समझौता भी होगा। इसकी शुरुआत सोनिया विहार से जगतपुर के बीच होगी। बीजेपी ने दिल्ली चुनाव के दौरान यमुना को साफ करने और तीन साल में रिवर फ्रंट बनाने का वादा किया था। अब सरकार उसी वादे को पूरा करने में जुटी है।

यमुना सफाई के साथ दिल्ली सरकार का बिग प्लान

दिल्ली में यमुना नदी को साफ करने और उसमें नौकायन शुरू करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र और दिल्ली सरकार ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत, यमुना नदी में बोट सेवा शुरू की जाएगी। यह सेवा शुरुआत में सोनिया विहार से जगतपुर (शनि मंदिर) के बीच चलेगी। बाद में इसका विस्तार अन्य इलाकों में भी किया जाएगा। इससे लोगों को यातायात का एक नया विकल्प मिलेगा और यमुना में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

प्रोजेक्ट से कैसे दिल्लीवालो की आएगी मौज जानिए

इस परियोजना से दिल्ली के ट्रैफिक की समस्या से भी निजात मिलने की उम्मीद है। कई व्यस्त इलाके यमुना नदी के किनारे स्थित हैं। बोट सेवा शुरू होने से लोग सड़क मार्ग के बजाय नदी के रास्ते यात्रा कर सकेंगे। इससे सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा और ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। इससे पहले बुधवार को दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने यमुना नदी का दौरा किया और बोट क्लब से छठ घाट तक नाव की सवारी की।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

@Dheeraj kashyap युवा पत्रकार- विचार और कार्य से आने वाले समय में अपनी मेहनत के प्रति लगन से समाज को बेहतर बना सकते हैं। जरूरत है कि वे अपनी ऊर्जा, साहस और ईमानदारी से र्काय के प्रति सही दिशा में उपयोग करें , Bachelor of Journalism And Mass Communication - Tilak School of Journalism and Mass Communication CCSU meerut / Master of Journalism and Mass Communication - Uttar Pradesh Rajarshi Tandon Open University पत्रकारिता- प्रेरणा मीडिया संस्थान नोएडा 2018 से केशव संवाद पत्रिका, प्रेरणा मीडिया, प्रेरणा विचार पत्रिका,