पंजाब किंग्स के 7 करोड़ी गेंदबाज को जायसवाल-सैमसन ने जमकर पीटा, एक ओवर में ही हवा निकाल दी

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें मैच में, राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन ने पंजाब किंग्स के गेंदबाज मार्को यानसन के एक ओवर में 19 रन ठोक दिए। यशस्वी ने अर्धशतक बनाया और 67 रन पर आउट हुए। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

Apr 5, 2025 - 19:19
 0  20
पंजाब किंग्स के 7 करोड़ी गेंदबाज को जायसवाल-सैमसन ने जमकर पीटा, एक ओवर में ही हवा निकाल दी
मुल्लांपुर: के 18वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स ने एक दूसरे से लोहा लिया। इस मुकाबले में आरआर और भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ने पंजाब के 7 करोड़ के गेंदबाज को जमकर धोया। जायसवाल ने कमाल के शॉट्स खेले। यशस्वी का साथ उनके कप्तान संजू सैमसन ने भी दिया। दोनों ने मिलकर एक ओवर में 19 रन कूटे।यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन ने मार्को यानसन के ओवर में ठोके 19 रनदरअसल, राजस्थान रॉयल्स की पारी का चौथा ओवर पंजाब किंग्स की तरफ से साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर मार्को यानसन डाल रहे थे। ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन स्ट्राइक पर थे। सैमसन ने ओवर की शुरुआत ही चौके के साथ की। इसके बाद अगली बॉल पर उन्होंने सिंगल लेकर यशस्वी जायवाल को स्ट्राइक देदी। जायसवाल ने लगातार दो गेंदों पर दो छक्के उड़ाए। इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद पर जायसवाल ने सिंगल लिया। वहीं ओवर की लास्ट बॉल पर भी संजू सैमसन एक रन के लिए दौड़ गए। बता दें कि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने मार्को यानसन को 7 करोड़ में खरीदा था। जायसवाल अर्धशतक जड़कर हुए आउटयशस्वी जायसवाल ने 40 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन 67 रन बनाकर जायसवाल आउट हो गए। उन्होंने अपनी 45 गेंदों की पारी में 148.89 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 3 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं संजू सैमसन ने 6 चौकों की मदद से 26 गेंद में 38 रन बनाए।पंजाब किंग्स ने जीता टॉसपंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब किंग्स ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। राजस्थान रॉयल्स के तुषार देशपांडे हल्की चोट के कारण नहीं खेल पाए, जिससे उनकी जगह अंतिम 11 में युद्धवीर सिंह को शामिल किया गया।ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवनपंजाब किंग्स (प्लेइंग XI): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्को जानसेन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल।राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग XI): यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश थीक्षाना, युद्धवीर सिंह चरक, संदीप शर्मा।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।