नागपुर हिंसा पर बोले नितिन गडकरी- अफवाहों पर न दें ध्यान, शांति बनाए रखें

कुछ अफवाहों के कारण नागपुर में धार्मिक तनाव की स्थिति पैदा हुई है। नागपुर शहर का इतिहास ऐसे मामलों में शांति बनाए रखने का रहा है नागपुर हिंसा पर बोले नितिन गडकरी- अफवाहों पर न दें ध्यान, शांति बनाए रखें

नागपुर हिंसा पर बोले नितिन गडकरी- अफवाहों पर न दें ध्यान, शांति बनाए रखें

नागपुर हिंसा पर बोले नितिन गडकरी- अफवाहों पर न दें ध्यान, शांति बनाए रखें

नागपुर: नागपुर में हाल ही में हुई हिंसा के बीच केंद्रीय मंत्री और नागपुर से सांसद नितिन गडकरी ने शहरवासियों से संयम बरतने और शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कुछ अफवाहों के चलते नागपुर में धार्मिक तनाव की स्थिति बनी है, लेकिन शहर के लोग हमेशा शांति और भाईचारे के लिए पहचाने जाते हैं।

नितिन गडकरी ने अपने वीडियो संदेश में कहा, "नागपुर शहर का इतिहास शांति बनाए रखने का रहा है। मैं अपने सभी भाइयों और बहनों से आग्रह करता हूं कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें और कानून व्यवस्था में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। सड़कों पर न निकलें, शांति और सद्भाव की परंपरा को बनाए रखें, जिसके लिए नागपुर जाना जाता है।"

उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। गडकरी ने कहा, "मुख्यमंत्री को भी स्थिति की जानकारी दे दी गई है। सरकार उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी जो गलत गतिविधियों में शामिल हैं।"

गडकरी ने नागपुरवासियों से सकारात्मक माहौल बनाए रखने और प्रेम बढ़ाने का अनुरोध करते हुए कहा, "मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे शांति बनाए रखें और शहर में सौहार्द का वातावरण कायम रखें।"

(वीडियो सौजन्य: नितिन गडकरी कार्यालय)