एक क्लिक पर आपके पास होंगे जरूरी दस्तावेज

डिजी लाकर एक तरह का एप है। इसमें आप अपने जरूरी दस्तावेजों को सुरक्षित रख सकते हैं। यह एक तरह का डिजिटल लाकर होता है।

Dec 28, 2023 - 20:34
 0  24
एक क्लिक पर आपके पास होंगे जरूरी दस्तावेज

एक क्लिक पर आपके पास होंगे जरूरी दस्तावेज डिजिटलीकरण के दौर में हर काम आसानी से किया जाता है। अगर आप नौकरी के लिए साक्षात्कार के लिए जाते हैं तो आप मूल दस्तावेजों को साथ लेकर जाते हैं। मूल दस्तावेजों को साथ ले जाते समय उसके खोने का डर बना रहता है। ऐसे में अब आप गूगल डिजी लाकर में अपने सारे मूल दस्तावेजों को सुरक्षित रख सकते हैं। आइए, जानते हैं कि आखिर डिजी लाकर क्या होता है।

क्या है डिजी लाकर

डिजी लाकर एक तरह का एप है। इसमें आप अपने जरूरी दस्तावेजों को सुरक्षित रख सकते हैं। यह एक तरह का डिजिटल लाकर होता है। इस लाकर के लिए आपको कोई शुल्क का भुगतान नहीं करना होता है। इस लाकर का इस्तेमाल आप एंड्रायड और आइफोन में कर सकते हैं। डिजी लाकर में आपका कोई दस्तावेत खराब नहीं होता है। साथ ही उसके खोने और चोरी होने का भी डर नहीं रहता है। आप डिजी लाकर एप को कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मंच को इलेक्ट्रानिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने डिजिटल इंडिया के तहत विकसित किया है।

क्या रख सकते हैं

आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, 10वीं, 12 वीं का अंक पत्र, स्नातक अंकतालिका और उपाधि ड्राइविंग लाइसेंस ।

इस्तेमाल कैसे करें

1. आपको अपने फोन में गूगल डिजी लाकर को इंस्टाल करना है।

2.इसके बाद आपको गूगल डिजी लाकर एप में साइन अप करना है।

3.अब आपको अपनी जन्म तिथि, ईमेल आइडी और आधार नंबर जैसी बाकी जानकारी दर्ज करनी है।

4. अब आपके पास ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करना है।

5. दस्तावेजों को अपलोड करने के लिए स्क्रीन पर मीनू बार में अपलोड का विकल्प मिल जाएगा।

6. अपलोड के विकल्प पर क्लिक करें।

7. अब जिस दस्तावेज को अपलोड करना चाहते हैं उसे चुने।

8. अब आपका दस्तावेज अपलोड हो जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Abhishek Chauhan भारतीय न्यूज़ का सदस्य हूँ। एक युवा होने के नाते देश व समाज के लिए कुछ कर गुजरने का लक्ष्य लिए पत्रकारिता में उतरा हूं। आशा है की आप सभी मुझे आशीर्वाद प्रदान करेंगे। जिससे मैं देश में समाज के लिए कुछ कर सकूं। सादर प्रणाम।