छठ व्रत में सह सरकार्यवाह

लोक आस्था के महान पर्व छठ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह श्री आलोक कुमार भी सम्मिलित हुए। उन्होंने 8 नवंबर को पटना के भद्र घाट पर उपस्थित होकर उदयाचल सूर्य भगवान को दूध और गंगा जल समर्पित किया। ज्ञात हो कि सूर्यषष्ठी व्रत समाज को एक सूत्र में बांधने वाला अति महत्वपूर्ण त्योहार […]

Nov 22, 2024 - 13:07
 0
छठ व्रत में सह सरकार्यवाह

लोक आस्था के महान पर्व छठ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह श्री आलोक कुमार भी सम्मिलित हुए। उन्होंने 8 नवंबर को पटना के भद्र घाट पर उपस्थित होकर उदयाचल सूर्य भगवान को दूध और गंगा जल समर्पित किया।

ज्ञात हो कि सूर्यषष्ठी व्रत समाज को एक सूत्र में बांधने वाला अति महत्वपूर्ण त्योहार है। इसमें भगवान् सूर्यदेव के साथ-साथ षष्ठी माता (अपभ्रंश छठी मैया) की भी उपासना की जाती है।

लोक परंपरा के अनुसार सूर्यदेव और छठी मइया का संबंध भाई-बहन का है। छठ पूजा में अस्ताचलगामी और उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| - बात भारत की -