ग्वालियर : छह अप्रैल को एक दिन में एक लाख कांग्रेसियों को जोड़ेंगे

अभी तक 18 हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। सरपंच से लेकर पूर्व सांसद जैसे नेता शामिल हो रहे हैं।

ग्वालियर : छह अप्रैल को एक दिन में एक लाख कांग्रेसियों को जोड़ेंगे

छह अप्रैल को एक दिन में एक लाख कांग्रेसियों को जोड़ेंगे 

वीरेंद्र तिवारी, ग्वालियर : शिवराज सिंह सरकार में गृह मंत्री और सरकार के तत्कालीन प्रवक्ता के रूप में डा. नरोत्तम मिश्रा का नाम हमेशा सुर्खियों में बना रहता था। बीते साल विधानसभा चुनाव में जब उनकी हार हुई तो गृह क्षेत्र दतिया में शायराना अंदाज में कहा था- 'समुद्र का पानी उतरते देख, किनारे पर घर मत बना लेना, मैं लौटकर आऊंगा यह वादा है। कुछ दिन बाद प्रदेश की राजनीति में डा. नरोत्तम मिश्रा फिर से चर्चाओं में हैं। इस बार जिस तरह कांग्रेस के नेता थोकबंद तरीके से भाजपा में शामिल हो रहे हैं, उसके पीछे न्यू ज्वाइनिंग टोली है और इसके प्रभारी नरोत्तम मिश्रा ही हैं।

Lok Sabha Election 2024: नरोत्तम मिश्रा बोले- छह अप्रैल को एक दिन में एक  लाख कांग्रेसियों को जोड़कर बनाएंगे कीर्तिमान - Lok Sabha Election 2024  Narottam Mishra said Will make a ...

नरोत्तम मिश्रा का दावा है कि अभी तक 18 हजार कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर भोपाल मुख्यालय से लेकर प्रदेश के एक-एक बूथ तक एक दिन, एक समय में एक लाख कांग्रेसी भाजपा की सदस्यता लेंगे। इससे एक कीर्तिमान बनेगा। प्रस्तुत है डा. नरोत्तम मिश्रा से 'नईदुनिया की विशेष बातचीत के प्रमुख अंश। दतिया हार के बाद कुछ लोगों को लग रहा था कि नरोत्तम मिश्रा अब चुनावी परिदृश्य से गायब हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ?

Lok Sabha Election 2024: नरोत्तम मिश्रा बोले- छह अप्रैल को एक दिन में एक  लाख कांग्रेसियों को जोड़कर बनाएंगे कीर्तिमान - Lok Sabha Election 2024  Narottam Mishra said Will make a ...

  • - ऐसे लोगों के साथ मेरी सांत्वना है जो मेरे बारे में ऐसा सोचते थे। मेरे पास अभी बुंदेलखंड क्लस्टर की लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी है। पीएम मोदी के कार्यों को कार्यकर्ताओं और जनता तक पहुंचाने का काम कर रहा हूं। भाजपा में सदस्यता ग्रहण करवाने की जिम्मेदारी संभाल रहा हूं। अभी तक 18 हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। सरपंच से लेकर पूर्व सांसद जैसे नेता शामिल हो रहे हैं।

  • कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति है। छह अप्रैल को एक दिन में एक लाख कांग्रेसियों को जोड़कर कीर्तिमान बनाएंगे। यदि यह गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो जाए तो खुशी की बात है। हमारी कोशिश है कि छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर एक दिन में, एक समय में बूथ स्तर कुल एक लाख कांग्रेसियों को एक साथ भाजपा से जोड़कर रिकार्ड बनाया जाए।

भगदड़ का मजा लिजिए अपने देश में, कुछ दिन तो गुजारिए मध्य प्रदेश में...

  •  • भाजपा के अंदर कांग्रेस को खत्म
    करने की इतनी छटपटाहट क्यों है? छटपटाहट कहां है, क्या हम जा रहे हैं उनके पास ? कांग्रेसी मोदी जी के विकास कार्यों से, राष्ट्रवाद की भावना और श्रीराम से प्रभावित होकर पार्टी में आ रहे हैं तो उन सबका स्वागत है।

  • • इतना बड़ा सदस्यता अभियान फिर प्रोजेक्ट कमल नाथ कहां फेल हो गया? कमल नाथ प्रोजेक्ट हमने चलाया ही नहीं था और न वह फेल हुआ है। कमल नाथ के लिए पार्टी के दरवाजे हमेशा बंद रहेंगे।