रूस-यूक्रेन युद्ध रोकें, बात करें... भारत शांतिपूर्ण हल निकालने के पक्ष में : मोदी

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि स्विटजरलैंड में होने वाली शांति वार्ता में भारत की मौजूदगी यूक्रेन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

Mar 21, 2024 - 20:13
Mar 21, 2024 - 20:22
 0  6
रूस-यूक्रेन युद्ध रोकें, बात करें... भारत शांतिपूर्ण हल निकालने के पक्ष में : मोदी

रूस-यूक्रेन युद्ध रोकें, बात करें... भारत शांतिपूर्ण हल निकालने के पक्ष में : मोदी

पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को पांचवीं बार चुने जाने की दी बधाई, फिर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से की बात पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को पांचवीं बार चुने जाने की दी बधाई, फिर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से की बात की शांति, प्रगति व समृद्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सलाह दी, यूक्रेन के साथ युद्ध के समाधान के लिए बात की जानी चाहिए।

इसके बाद, पीएम मोदी ने जेलेंस्की से बातचीत में भरोसा दिलाया कि संघर्ष के शांतिपूर्ण हल के लिए भारत हरसंभव मदद जारी रखेगा। पीएम ने जेलेंस्की से कहा, भारत दोनों पक्षों के बीच सभी मुद्दों के शीघ्र व शांतिपूर्ण समाधान के प्रयासों का समर्थन करता है। उन्होंने जेलेंस्की को विश्वास दिलाया कि यूक्रेनी नागरिकों के लिए भारत मानवीय मदद जारी रखेगा। जेलेंस्की ने इसके लिए मोदी का आभार जताया। दोनों नेताओं ने चुनाव के बाद मोदी को अपने देश का दौरा करने का न्योता भी दिया।

शांति वार्ता में भारत की मौजूदगी अहम : जेलेंस्की


बातचीत के बाद राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि स्विटजरलैंड में होने वाली शांति वार्ता में भारत की मौजूदगी यूक्रेन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जेलेंस्की ने कहा, पीएम मोदी से वार्ता में मैंने यूक्रेन की संप्रभुता और भौगोलिक अखंडता का समर्थन करने, मानवीय मदद भेजने और शांति का फॉर्मूला तय करने के लिए होने वाली बैठकों में भारत के योगदान के लिए आभार जताया। हमने द्विपक्षीय संबंधों के विकास पर भी बात की। जेलेंस्की ने कहा, हम यूक्रेन के शिक्षण संस्थानों में फिर से भारतीय छात्रों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

पुतिन ने मोदी को दीं शुभकामनाएं


रूस ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन ने मोदी को लोकसभा चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं। मोदी विश्व के चुनिंदा नेताओं में हैं, जिन्होंने पुतिन को फिर चुने जाने पर बधाई दी है। अमेरिका व यूरोपीय देश रूसी चुनाव को एकतरफा बताते हुए खारिज करते रहे हैं। रूस ने बयान में कहा, दोनों पक्षों ने विशेष रणनीतिक साझेदारी के साथ बहुआयामी विकास की दिशा में व्यापार, अर्थव्यवस्था, निवेश, ऊर्जा, परिवहन के क्षेत्र में आपसी रिश्तों पर संतुष्टि जाहिर की।


 सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेता आगे भी संपर्क बनाए रखने पर सहमत हैं। उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों की प्रगत्ति पर भी बात की और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर राय रखी।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

सम्पादक देश विदेश भर में लाखों भारतीयों और भारतीय प्रवासियों लोगो तक पहुंचने के लिए भारत का प्रमुख हिंदी अंग्रेजी ऑनलाइन समाचार पोर्टल है जो अपने देश के संपर्क में रहने के लिए उत्सुक हैं। https://bharatiya.news/ आपको अपनी आवाज उठाने की आजादी देता है आप यहां सीधे ईमेल के जरिए लॉग इन करके अपने लेख लिख समाचार दे सकते हैं. अगर आप अपनी किसी विषय पर खबर देना चाहते हें तो E-mail कर सकते हें newsbhartiy@gmail.com