21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों मतदान आज

Apr 19, 2024 - 06:07
Apr 19, 2024 - 06:09
 0  5
21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों  मतदान आज
21 राज्यों और केंद्र

21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों  मतदान आज

पहले 'रण' में प्रत्याशियों संग मतदाताओं की भी परीक्षा

  • तमिलनाडु, उत्तराखंड सहित 10 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की सभी सीटों के लिए डाले जाएंगे वोट
  •  नागपुर से गडकरी, छिंदवाड़ा से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ और कोयंबटूर से अन्नामलाई मैदान में 
  • 60 अरुण सीटों वाली सिक्किम विधानसभा के लिए भी डाले जाएंगे वोट

लोकतंत्र के महापर्व में मतदान को लेकर आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों के लिए शुक्रवार को पहले चरण के लिए मतदान होगा। यह न केवल 1625 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की घड़ी है, बल्कि 16.63 करोड़ मतदाताओं की भी परीक्षा है कि वे तेज गर्मी में भी अपने उत्साह को ठंडा न पड़ने दें और अधिक से अधिक मतदान करें। पहले चरण के इस चुनाव में आठ केंद्रीय मंत्रियों, दो पूर्व मुख्यमंत्रियों व एक पूर्व राज्यपाल के भाग्य का भी फैसला होगा। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश (60 सीटें) और सिक्किम (32 सीटें) में विधानसभा के लिए भी वोट पड़ेंगे। मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम छह बजे खत्म होगा। चुनाव आयोग ने पहले चरण का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए 18 लाख कर्मचारियों की तैनाती की है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की भी तैनात किया गया है। पहले चरण में शामिल 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 10 राज्य व केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जिनकी सभी सीटों पर मतदान होगा। इनमें सबसे अधिक 39 सीटें अकेले तमिलनाडु की हैं। इसके अलावा उत्तराखंड की पांच सीटें शामिल हैं। पहले चरण में जिन चर्चित सीटों के लिए मतदान होगा, उनमें नागपुर, छिंदवाड़ा, पीलीभीत, चेन्नई साउथ, चेन्नई सेंट्रल और कोयंबटूर आदि शामिल हैं। पहले चरण में 35.67 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इसके अलावा 20-29 साल की उम्र के युवा मतदाताओं की संख्या 3.51 करोड़ हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में संप्रग ने इन 102 सीटों में से 45 और राजग ने 41 सीटें जीती थीं। । इनमें से छह सीटों को परिसीमन के बाद फिर से सुगठित किया गया है। पिछली बार लोकसभा चुनाव में 67.4 प्रतिशत मतदान हुआ था। निर्वाचन आयोग की ओर से भी लोगों से अधिक से अधिक मतदान के लिए निकलने की अपील की गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जारी एक वीडियो संदेश में ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गर्मी इस दौरान थोड़ी चुनौती है, लेकिन उम्मीद है कि भारतीय मतदाताओं का जज्बा गर्मी जैसी चुनौती को मात देगा। बता दें कि सात चरणों में पूरी होने वाली मतदान प्रक्रिया एक जून को संपन्न होगी और चार जून को नतीजे आएंगे।

पहले चरण का मतदान दलों के साथ चुनाव आयोग के भी बड़ी चुनौती है, क्योंकि इनमें बस्तर सहित कई संवेदनशील सीटें भी हैं, जहां पोलिंग पार्टियों को काफी मुश्किल से पहुंचाया जाता है। यही वजह है कि आयोग ने पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के साथ ही अपने कंट्रोल रूम को भी एक्टिव मोड में डाल दिया है। यह कंट्रोल रूम अगले 36 घंटे तक रात-दिन काम करेगा।

इन प्रमुख प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में होगी बंद
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, किरण रिजिजू, सर्बानंद सोनोवाल, संजीव बालियान, जितेंद्र सिंह, भूपेन्द्र यादव, अर्जुनराम मेघवाल, एल मुरुगन। त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब, अरुणाचल के पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नबाम तुकी, पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदराराजन, नकुलनाथ। तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई।

आंकड़ों में पहला चरण
73 18 11 सामान्य एससी एसटी सीटें  यहां संपन्न हो जाएगा मतदान
तमिलनाडु (39), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2),
मेघालय (2), मिजोरम (1), नगालैंड (1), सिक्किम (1), अंडमान निकोबार (1), लक्षद्वीप (1), पुडुचेरी 

102 सीटों पर पहले
चरण में मतदान आज, 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की हैं ये सीटें विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनाव संपन्न कराना भी कठिन चुनौती माना जाता है। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे। जबलपुर में चुनाव सामग्री लेकर जाती महिला मतदानकर्मी।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad