आज के प्रमुख समाचार

Today's top news आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
Today's top news

आज के प्रमुख समाचार

1-      नरेंद्र मोदी ने कहा: आपातकाल लगाने वालों ने हमारे संविधान की हत्या की, बोले-न्यायपालिका को गुलाम बनाने का था उनका इरादा, बड़े पैमाने पर लोगों को प्रताड़ित किया गया, उन्हें कठोर यातनाएं दी गई|

 

2-      कोर्ट का फैसला-बिना अनुमति घर को प्रार्थना घर में नहीं कर सकते तब्दील, पादरी की याचिका पर मद्रास हाई कोर्ट का फैसला, प्रार्थना घर के खिलाफ की गई कार्रवाई को रद कराने पहुंचा था कोर्ट, हाई कोर्ट ने कहा- सिर्फ लाउडस्पीकर या माइक्रोफोन का इस्तेमाल न करने भर से मुद्दा हल नहीं होगा |

 

3-      स्पेशल स्टाफ ने दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 83 बांग्लादेशियों को पकड़ा|

 

4-      आपके पास फोन, साइकिल, स्कूटर, कार, रेडियो व टीवी है? जनगणना में होंगे सवाल पानी, बिजली, शौचालय, रसोई गैस (एलपीजी /पीएनजी) कनेक्शन के बारे में भी पूछा जाएगा, एक अप्रैल 2026 से शुरू होगा जनगणना का पहला चरण, मुख्य सचिवों को लिखा गया पत्र|

 

5-      आठ भाषाओं में 'हेट स्पीच' को पहचानेगा एआइ माडल, प्रयागराज में आइआइआइटी के शोधकर्ताओं ने तैयार किया बहुभाषी घृणा-भाषा पहचान तंत्र|

 

6-      राम मंदिर के साथ संग्रहालय भक्तों को करेगा तृप्त, अगले माह तक रामलला के अतिरिक्त रामजन्मभूमि परिसर के कई अन्य दर्शनीय स्थलों तक जा सकेंगे श्रद्धालु|

 

7-      अयोध्या : 10 करोड़ से बने सोने के झूले पर विराजेंगे रामलला, दूरदर्शन पर पहली बार होगा झूलनोत्सव का लाइव प्रसारण, मंदिर आंदोलन के 500 साल के आंदोलन का कानूनी पक्ष भी जान सकेंगे श्रद्धालु|

 

8-      बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए आज से तत्काल पंजीकरण प्रक्रिया होगी शुरू, यात्रा के लिए शिव भक्त तैयार, जम्मू से दो को रवाना होगा पहला जत्था, एक जुलाई को भक्तों के लिए जम्मू में आधार शिविर खोला जाएगा, दो जुलाई सुबह जम्मू में उपराज्यपाल पहले जत्थे को करेंगे रवाना|

 

9-      राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में दिखेगी स्कूली बच्चों की प्रतिभा, बेसिक शिक्षा विभाग ने जारी किया विभिन्न स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता का कार्यक्रम|

 

10-   एप्पल बेर, मौसमी और ड्रैगन फ्रूट... किसान उगा रहे सोना,परंपरागत खेती छोड़ शिकोहाबाद के गांव नगला केवल के किसान देवी दयाल ने बदली पूरे गांव की सूरत, बागवानी से हो रही लाखों की कमाई|

 

11-   पांचवीं में एआई, गगनयान व इसरो के बारे में पढ़ेंगे बच्चे, एनसीईआरटी की हिंदी की वीणा पुस्तक तैयार, इसी सत्र से सीबीएसई व विभिन्न प्रदेश बोर्ड के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी, पंचतंत्र की कहानियां व राजा विक्रमादित्य भी पुस्तक में |