इस अभिनेत्री का रहा है भूमि पेडणेकर पर असर
इस अभिनेत्री का रहा है भूमि पेडणेकर पर असर। This actress has had an influence on Bhumi Pednekar, Bhumi Pednekar inspiration, Urmila Matondkar influence, Bhumi Pednekar movies, Women in Indian cinema, The Royals web series,
इस अभिनेत्री का रहा है भूमि पेडणेकर पर असर
आम जिंदगी हो या सिनेमा उसमें रहने वाले और काम करने वाले लोग किसी न किसी से प्रेरित या प्रभावित होते हैं। ज्यादातर संदेश देने वाली फिल्मों का हिस्सा रहीं अभिनेत्री भूमि पेडणेकर के लिए वह प्रेरणा उर्मिला मातोंडकर रही हैं। भूमि कहती हैं कि उर्मिला ने जो किया, उसकी पूरी जिम्मेदारी ली। मैंने उनकी फिल्मोग्राफी को बहुत ध्यान से देखा है। जैसे वह डांस करती है, खुद को पेश करती रही हैं, बेहद सशक्त लगी हैं।
उनकी अभिनीत फिल्म रंगीला ऐसी फिल्म रही है, जो अब भी देखती हूं। मैंने जब फिल्मों में काम करना शुरू किया था, तो ऐसा नहीं था कि सामाजिक संदेश वाली फिल्म करनी है। तब तो इसी बात से खुश थी कि फिल्म मिल गई है। पहली फिल्म दम लगाके हईसा जब की, तो वह कहीं न कहीं एक तरीका था, जो मुझे दिशा दिखा रहा था कि आगे ऐसी फिल्में करनी है। उसके बाद मैंने जो भी फिल्में की, वह सोच-समझकर की। मैं फिल्मों में आने से पहले से ही ऐसी रही हूं कि मैं अपना पाजिटिव असर छोड़ना चाहती हूं। सिनेमा बहुत पावरफुल माध्यम है।
दूसरी बात यह है कि महिला कलाकार को जल्दी ऐसी फिल्में मिलती नहीं हैं। जब उन्हें कोई सोलो फिल्म मिलती है और वह फिल्म नहीं चलती है, तो फिर आगे मौके नहीं मिलते हैं। अब अभिनेत्री को जब एक मौका मिलेगा, तो वह ऐसी फिल्में करेगी, जो सवाल उठाए, लोगों को असहज महसूस कराए। उसके पास एक ही मौका होता है, तो वह चुनौतीपूर्ण रोल करना चाहती है। यह आखिरकार बिजनेस है, ऐसे में अगर वह चांस फेल हुआ, तो उसे वह मौका फिर नहीं मिलेगा। भूमि आगामी दिनों में ईशान खट्टर के साथ वेब सीरीज द रायल्स में नजर आएंगी।