महाकुंभ मेले में एक नहीं, तीन स्थानों पर हुई थी भगदड़

महाकुंभ मेले में एक नहीं तीन स्थानों पर हुई थी भगदड़, There was stampede not one but three places Maha Kumbh Mela,

महाकुंभ मेले में एक नहीं, तीन स्थानों पर हुई थी भगदड़

महाकुंभ मेले में एक नहीं तीन स्थानों पर हुई थी भगदड़,

There was stampede not one but three places Maha Kumbh Mela,

सेक्टर 21 से लापता महिला का नहीं चल सका है पता, मृतकों को लेकर चर्चा, इंटरनेट पर वीडियो भी प्रसारित

महाकुंभ मेले में एक नहीं, बल्कि तीन स्थानों पर भगदड़ हुई थी। संगम तट के अलावा सेक्टर 18 में ओल्ड जीटी रोड पर और सेक्टर 21 में उल्टा किला झूसी के पास। उल्टा किला के पास से लापता दरभंगा निवासी रमा देवी की तलाश में उनके बेटे बलराम व रंजीत भटकते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सेक्टर 21 में हुई भगदड़ से जुड़ी कई तस्वीर और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौन साधे हुए हैं।


मंगलवार रात अमृत स्नान से पहले संगम तट के पास भगदड़ मची थी, जिसमें कई श्रद्धालुओं की जान चली गई थी और कई घायल हुए थे। इस दर्दनाक हादसे के कुछ घंटे बाद सेक्टर 21 में उल्टा किला झूसी के पास भी भगदड़ हुई। प्रत्यक्षदर्शी हर्षित, बलराम और रंजीत ने बताया कि भगदड़ में कई श्रद्धालु दब गए और कई अचेत हो गए। जान बचाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एक दुकान में घुस गए थे। तमाम श्रद्धालु संगम लोअर मार्ग की तरफ भी भागे थे। हर्षित का कहना है कि घटना के दौरान वह मौके पर मौजूद थे। भगदड़ होते ही श्रद्धालु नमकीन की दुकान में घुसने लगे तो कर्मचारी वहां से भाग निकले। पुलिस हताहत लोगों को किसी तरह उठाकर  निकट के अस्पताल ले गई थी। गुरुवार को भी दुकान के भीतर का दृश्य भगदड़ का हाल बताता रहा।
महामंडलेश्वर की कार के लिए रास्ता बनाने के दौरान भगदड़ में सात की मौत सेक्टर 21 के बाद सेक्टर 18 में ओल्ड जीटी के पास एक महामंडलेश्वर की कार के लिए रास्ता बनाने के दौरान भगदड़ मची, जिसमें एक बालिका समेत सात महिलाओं की मौत हुई थी, मगर उनकी पहचान गुरुवार शाम तक नहीं हो सकी। क्षेत्राधिकारी कल्पवासी रुद्र कुमार सिंह का कहना है कि उन्होंने शवों को अज्ञात में पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया था, बाकी जानकारी नहीं है।