भारत के साथ ही चीन से भी अच्छे संबंध चाहता है श्रीलंका : विदेश मंत्री
भारत के साथ ही चीन से भी अच्छे संबंध चाहता है श्रीलंका, विदेश मंत्री, Sri Lanka wants good relations with India as well as China,
भारत के साथ ही चीन से भी अच्छे संबंध चाहता है श्रीलंका : विदेश मंत्री
विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने इंडिया फाउंडेशन प्रोग्राम में कही यह बात
कहा, पहली राजकीय यात्रा भारत की, अगले विदेश दौरे पर जाएंगे चीन
श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार भारत के साथ ही चीन के साथ भी अच्छे संबंध चाहती है। अमेरिका, ब्रिटेन और रूस के साथ भी बेहतर संबंधों की इच्छुक है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके इस समय तीन दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद उनका यह पहला विदेश दौरा है। उनकी सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई।
वह मंगलवार की सुबह बिहार के बोध गया का दौरा किया। इसके बाद दिल्ली के एम्स में औषधि केंद्र को देखा। दिसानायके के साथ भारत यात्रा पर आए विदेश मंत्री ने इंडिया फाउंडेशन प्रोग्राम में कहा, 'श्रीलंका की नई सरकार चीन के साथ भी अच्छे संबंधों की उम्मीद करती है। न केवल भारत बल्कि चीन और अन्य सभी देशों के साथ भी। यहां तक कि अमेरिका, रूस, क्यूबा और उत्तर कोरिया से भी।' विजिता ने कहा, 'हमारी पहली भारत यात्रा राजकीय है। हमारी अगली यात्रा चीन की होगी।' उन्होंने यह भी कहा कि उनके देश में अतिरिक्त ऊर्जा उत्पादन की क्षमता है। वह भारत को निर्यात कर सकता है।