स्वतंत्र कश्मीर का समर्थन करने वाले संगठन से है सोनिया का संबंध : भाजपा

स्वतंत्र कश्मीर का समर्थन करने वाले संगठन से है सोनिया का संबंध, कहा, एफडीएल-एपी फाउंडेशन को सोरोस फाउंडेशन करता है वित्तपोषित आंतरिक मामलों में विदेशी संस्थाओं के प्रभाव को दर्शाता है यह संबंध

स्वतंत्र कश्मीर का समर्थन करने वाले संगठन से है सोनिया का संबंध : भाजपा 

Sonia belongs to an organization supporting independent Kashmir
 भाजपा ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का संबंध जार्ज सोरोस फाउंडेशन द्वारा वित्तपोषित एक संगठन से है, जिसने कश्मीर के एक स्वतंत्र राष्ट्र के विचार का समर्थन किया है। केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी ने 'एक्स' पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि यह संबंध भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी संस्थाओं के प्रभाव को दर्शाता है।

भाजपा ने दावा किया कि 'फोरम आफ डेमोक्रेटिक लीडर्स इन एशिया पैसिफिक (एफडीएल-एपी) फाउंडेशन' की सह-अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी, जार्ज सोरोस फाउंडेशन द्वारा वित्तपोषित संगठन से जुड़ी हुई हैं। पार्टी ने कहा कि एफडीएल-एपी फाउंडेशन ने अपने विचार व्यक्त किए हैं कि कश्मीर को अलग इकाई माना जाए। भाजपा ने कहा, 'सोनिया गांधी और कश्मीर को एक स्वतंत्र राष्ट्र मानने के विचार का समर्थन करने वाले संगठन के बीच यह संबंध  भारत के आंतरिक मामलों पर विदेशी संस्थाओं के प्रभाव तथा ऐसे संबंधों के राजनीतिक प्रभाव को व्यक्त करता है।' पार्टी ने दावा किया कि सोनिया गांधी की राजीव गांधी फाउंडेशन की अध्यक्षता करने के कारण जार्ज सोरोस फाउंडेशन के साथ साझेदारी हुई, जो भारतीय संगठनों पर विदेशी वित्तपोषण के प्रभाव को दर्शाता है।

भाजपा ने कहा, '(गौतम) अदाणी पर किए गए राहुल गांधी के संवाददाता सम्मेलन का जार्ज सोरोस द्वारा वित्तपोषित आर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (ओसीसीआरपी) ने सीधा प्रसारण किया था, जबकि अदाणी की आलोचना के लिए राहुल गांधी इसका (ओसीसीआरपी) इस्तेमाल स्रोत के रूप में करते हैं। यह उनके मजबूत एवं खतरनाक संबंधों को दर्शाता है।' भाजपा के ये आरोप गुरुवार को उसके द्वारा किए गए उस दावे के बाद आए हैं, जिसमें उसने कहा था कि अमेरिका की सरकारी संस्थाओं से जुड़े तत्वों ने भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए ओसीसीआरपी और राहुल गांधी के साथ साठगांठ की है। अमेरिका ने भाजपा के इन आरोपों को खारिज कर था। कहा, एफडीएल-एपी फाउंडेशन को सोरोस फाउंडेशन करता है वित्तपोषित
आंतरिक मामलों में विदेशी संस्थाओं के प्रभाव को दर्शाता है यह संबंध