Republic Day: मैक्रों के आने से लेकर राफेल के गरजने
तक, 10 तस्वीरों में देखें परेड की झलक
गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। मुख्य अतिथि इमैनुएल मैक्रों कर्तव्य पथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गणतंत्र दिवस की परेड देखी।
इसके बाद पीएम मोदी ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।
इस दौरान पीएम मोदी केसरी रंग का पगड़ी पहने नजर आए। उन्होंने इसके साथ सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा और भूरे रंग की सदरी भी पहनी।
वॉर मेमोरियल से पीएम मोदी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर पहुंचे। यहां पहुंचकर सबसे पहले उन्होंने नेताओं का अभिवादन स्वीकार किया। पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का भी स्वागत किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने पहुंचीं। राष्ट्रपति मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति बग्घी में बैठकर कर्तव्य पथ पहुंचे।
पीएम मोदी ने कर्तव्य पथ पर दोनों का स्वागत किया। उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को गले लगाकर स्वागत किया
राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर सलामी मंच से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान बजा और 21 तोपों की सलामी दी गई।
कर्तव्य पथ पर सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर्स ने ध्वज फॉर्मेशन में कर्तव्य पथ पर फ्लाईपास्ट किया। साथ ही भारतीय सेना के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार विजेता परमवीर चक्र और अशोक चक्र से सम्मानित जाबांजों ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया।
फ्रांस की सैन्य टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। फ्रांस की टुकड़ी में म्यूजिक बैंड और मार्चिंग दस्ता भी शामिल है।
Shubham kumar
हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।