हैदराबाद में सूची से हटाए गए 5.41 लाख से अधिक मतदाता

मृत, स्थानांतरित, फर्जी वोटरों के हटाए गए हैं नाम नियमों के तहत हटाए गए हैं इन मतदाताओं के नाम

Apr 21, 2024 - 20:03
Apr 22, 2024 - 07:47
 0
हैदराबाद में सूची से हटाए गए 5.41 लाख से अधिक मतदाता

हैदराबाद में सूची से हटाए गए 5.41 लाख से अधिक मतदाता 

मृत, स्थानांतरित, फर्जी वोटरों के हटाए गए हैं नामनियमों के तहत हटाए गए हैं इन मतदाताओं के नाम

एक मतदान केंद्र पर 1,353 में से 830 मतदाताओं के नाम गायब

हैदराबाद, चुनाव आयोग ने हैदराबाद जिले की मतदाता सूची से 5.41 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटा दिए हैं। 15 विधानसभा क्षेत्रों के इन मतदाताओं के नाम इसलिए हटाए गए हैं, क्योंकि इनमें से कुछ मतदाताओं की मौत हो गई है, वहीं कुछ दूसरी जगह चले गए हैं। सूची से फर्जी मतदाताओं के नाम भी हटाए गए हैं। हैदराबाद जिले के 15 विधानसभा क्षेत्र हैदराबाद और सिकंदराबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों का हिस्सा हैं। हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने दावा किया था कि निर्वाचन क्षेत्र में छह लाख से अधिक फर्जी वोट हैं। जिला चुनाव अधिकारी ने हाल ही में बताया, हैदराबाद जिले में मतदाता सूची की गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं। जनवरी 2023 से हैदराबाद जिले के 15 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 47,141 मृत मतदाता, 4,39,801 "स्थानांतरित मतदाता" और 54,259 फर्जी मतदाताओं को मतदाता सूची से हटा दिया गया है। इस तरह कुल 5,41,201 मतदाताओं को मतदाता सूची से हटा दिया गया है। इन मतदाताओं के नाम नियमों के तहत हटाए गए हैं। उधर, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने भी आरोप लगाया कि कोयंबटूर की मतदाता सूची से लगभग एक लाख नाम गायब पाए गए। कोयंबटूर में एक मतदान केंद्र पर 830 मतदाताओं के नाम गायब थे। लोकसभा चुनाव के लिए जब ये लोग मतदान के लिए पहुंचे तो सूची में उनके नाम नहीं थे।

Hyderabad में EC की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख 41 हजार से ज्यादा लोगों के नाम  वोटर लिस्ट से हटाए गए - YouTube

यह घटना बूथ संख्या 214 पर हुई। भाजपा ने पुनर्मतदान की मांग की है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि कोयंबटूर के ककुंडमपलयम क्षेत्र में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए सूची में 1,353 नाम थे जो लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची में घटकर 523 रह गए। भाजपा के वरिष्ठ नेता घटनास्थल पर पहुंचे और मतदान अधिकारियों के साथ उनकी बहस हुई। उन्होंने बूथ के बाहर धरना भी दिया। कोयंबटूर दक्षिण से विधायक और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनती श्रीनिवासन भी मौके पर पहुंचीं। श्रीनिवासन ने बताया, हम बूथ संख्या 214 सहित कुछ बूथों पर पुनर्मतदान की मांग कर रहे हैं, जहां सैकड़ों मतदाताओं के नाम गायब थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad