हाथरस दुष्कर्म मामले में भाजपा पर राहुल का तंज, न्याय में देरी अन्याय है
हाथरस दुष्कर्म मामले में भाजपा पर राहुल का तंज, न्याय में देरी अन्याय है, Rahul taunts BJP Hathras rape case delay in justice injustice,
हाथरस दुष्कर्म मामले में भाजपा पर राहुल का तंज, न्याय में देरी अन्याय है
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को भाजपा सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से किए गए वादों को अब तक पूरा ना किए जाने पर तंज सकते हुए कहा कि न्याय में देरी अन्याय है। इसके साथ ही राहुल ने पिछले सप्ताह हाथरस में पीड़ित परिवार से हुई मुलाकात का एक वीडियो भी जारी किया।
यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट करने के साथ उन्होंने लिखा, न्याय में देरी अन्याय है। लेकिन हाथरस में कुछ अलग ही हो रहा है, जहां घटना के चार साल बाद आरोपित खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़िता के परिवार को बंधक बनाया गया है। दावा किया कि यूपी की सरकार द्वारा उनसे किया गया वादा अभी तक पूरा नहीं किया गया है।
14 सितंबर 2020 को हाथरस में 19 वर्षीय युवती से चार ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। दो सप्ताह बाद 28 सितंबर 2020 को दिल्ली के एक अस्पताल में पीड़िता की मौत हो गई थी।