पेरिस ओलंपिक 2024: मनु भाकर ने जीता कांस्य पदक

देशवासियों को टॉनिक मिला है, जीत से गदगद मनु के पिता ने दी पहली प्रतिक्रिया मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में भारत के मेडल जीतने का खाता खोल दिया। उन्होंने ब्रोन्ज मेडल जीता। वह ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बन गई हैं। जीत के बाद उनके पिता ने पहली प्रतिक्रिया दी।

Jul 28, 2024 - 21:00
Jul 28, 2024 - 21:38
 0  25
पेरिस ओलंपिक 2024: मनु भाकर ने जीता कांस्य पदक

पेरिस ओलंपिक 2024: मनु भाकर ने जीता कांस्य पदक

पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज हो चुका है और भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया। निशानेबाज मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 221.7 के स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। फाइनल में मनु ने शुरुआत से ही तीसरा स्थान बरकरार रखा और अंत तक इसे बनाए रखा।

ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर के पिता राम किशन भाकर कहते हैं, 
"पूरे देश को मनु पर गर्व है, उसके दो इवेंट बाकी हैं, हमें उम्मीद है कि वह बेहतर प्रदर्शन करेगी।
मनु को सरकार और फेडरेशन से काफी समर्थन मिला। वह ऐसा कर सकीं।"
इसे देश के लोगों के आशीर्वाद से ही हासिल किया जा सका।''

मनु भाकर को पीएम ने फोन कर दी बधाई

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने वालीं स्टार निशानेबाज़ मनु भाकर को पीएम ने फोन कर दी बधाई

पीवी सिंधू और एच एस प्रणय की जीत

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 221.7 के स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। फाइनल में मनु ने शुरू से ही तीसरा स्थान बरकरार रखा और तीसरा स्थान ही हासिल किया।

भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने भी अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। महिला एकल स्पर्धा के ग्रुप एम के मैच में सिंधू ने मालदीव की फातिमाथ अब्दुल रज्जाक को हराया। वहीं, पुरुष एकल में एच एस प्रणय ने जर्मनी के फैबियन रोथ को 21-18, 21-12 से हराया।

मनु भाकर का रिएक्शन

मेडल जीतने के बाद मनु भाकर ने कहा, "मैंने बहुत प्रयास किया। मैं अपनी पूरी एनर्जी के साथ लड़ रही थी। यह ब्रॉन्ज है लेकिन मुझे खुशी है कि मैं देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीत सकी। मैंने बहुत सारी गीता पढ़ी है। जैसा कि भगवान कृष्ण कहते हैं, कर्म पर फोकस करो, कर्म के रिजल्ट पर नहीं। मैंने यही किया।"

टोक्यो ओलंपिक में निराशा

टोक्यो ओलंपिक 2020 में अपने पहले ओलंपिक में पिस्टल में खराबी आने के कारण मनु भाकर निराश थीं। लेकिन पेरिस में पदक जीतकर उन्होंने अपनी मेहनत और जीवटता का परिचय दिया। कांटे के फाइनल में जब तीसरे स्थान के लिए उनके नाम का ऐलान हुआ, तो उनके चेहरे पर सुकून की मुस्कान थी।

निशानेबाजी में भारत का पहला पदक

लंदन ओलंपिक 2012 के बाद निशानेबाजी में यह भारत का पहला ओलंपिक पदक है। रियो ओलंपिक 2016 और टोक्यो ओलंपिक 2020 से भारतीय निशानेबाज खाली हाथ लौटे थे। इस बार मनु ने शानदार प्रदर्शन करके देश का मान बढ़ाया।

कोच राणा के साथ मनु का सफर

राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में दर्जनों पदक जीत चुके पिस्टल निशानेबाजी के लीजेंड राणा के साथ मनु का खट्टा-मीठा रिश्ता रहा है। वह 2018 एशियाई खेलों से पहले मनु के कोच बने और उनके मार्गदर्शन में मनु ने सीनियर विश्व कप के दस पदक जीते। टोक्यो ओलंपिक से पहले मार्च 2021 में दोनों के बीच मनमुटाव के कारण वे अलग हो गए थे। पिछले साल मनु ने कोच राणा के साथ जुड़ने का फैसला किया और इसका नतीजा आज साफ दिख रहा है।

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार शुरुआत की है। मनु भाकर की कांस्य पदक जीत और पीवी सिंधू एवं एच एस प्रणय की शुरुआती जीत से देश का हौंसला बढ़ा है। आगे आने वाले दिनों में और भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

@Dheeraj kashyap युवा पत्रकार