पाकिस्तान के नेता रोज़ाना भारत को युद्ध की गीदड़ भभकी
Pakistani leaders threaten India with war every day, पाकिस्तान के नेता रोज़ाना भारत को युद्ध की गीदड़ भभकी,
गीदड़ भभकी vs जमीनी हकीकत!
पाकिस्तान के नेता रोज़ाना भारत को युद्ध की गीदड़ भभकी देते हैं — कभी सिंधु जल पर तो कभी कश्मीर के नाम पर। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि पाकिस्तान की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि उसके पास युद्ध लड़ने का सामर्थ्य ही नहीं बचा है। आर्थिक संकट इतना गहरा है कि सरकार ने गोला-बारूद तक बेचना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, खुद पाकिस्तान की सेना अब हथियारों और गोला-बारूद की भारी कमी से जूझ रही है।
IMF के कर्ज और महंगाई से जूझते देश में एक बड़ी आबादी दो वक्त की रोटी के लिए तरस रही है। ऐसे में युद्ध की बातें करना केवल जनता का ध्यान भटकाने की सस्ती कोशिश है। भारत के खिलाफ जो ‘बयानबाजी की तोपें’ चलाई जा रही हैं, वे असलियत में खोखली हैं। पाकिस्तान की आंतरिक अस्थिरता, कट्टरपंथ और सैन्य संसाधनों की कमी खुद उसके लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुके हैं।
साफ है कि पाकिस्तान की धमकियां सिर्फ़ गीदड़ भभकी हैं — जिनका हकीकत से कोई वास्ता नहीं।