इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि में सर्वधर्म सभा भजन के साथ ही गुरुवाणी, बाइबल और कुरान का पाठ हुआ था

कीवर्ड से सर्च करने पर राजस्थान की कांग्रेस नेता संगीता बेनिवाल के फेसबुक अकाउंट पर इस कार्यक्रम का वीडियो मिला  31 अक्टूबर, 2023 को अपलोड इस वीडियो में कार्यक्रम में 'रघुपति राघव राजा राम' भजन को सुना जा सकता है।

Aug 3, 2024 - 21:45
Aug 3, 2024 - 21:46
 0  27
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि  में सर्वधर्म सभा भजन के साथ ही गुरुवाणी, बाइबल और कुरान का पाठ हुआ था

कांग्रेस की सर्वधर्म सभा का प्रसारित वीडियो भ्रामक

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि  में सर्वधर्म सभा भजन के साथ ही गुरुवाणी, बाइबल और कुरान का पाठ हुआ था 

जयपुर में कांग्रेस कार्यालय के नाम से एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। इसमें एक कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान इस्लामिक प्रार्थना को सुना जा सकता है। वीडियो को शेयर कर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि जयपुर में कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर सुंदरकांड या गणेश पूजा नहीं हुई, बल्कि इस्लामिक प्रार्थना हुई। इसको सांप्रदायिक रंग देकर यूजर्स कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं।


पड़ताल: कीवर्ड से सर्च करने पर राजस्थान की कांग्रेस नेता संगीता बेनिवाल के फेसबुक अकाउंट पर इस कार्यक्रम का वीडियो मिला  31 अक्टूबर, 2023 को अपलोड इस वीडियो में कार्यक्रम में 'रघुपति राघव राजा राम' भजन को सुना जा सकता है। पोस्ट में जानकारी दी गई है कि वीडियो इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर जयपुर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सर्वधर्म सभा का है।

राजस्थान डीडी न्यूज के यूट्यूब चैनल पर भी हमें यह वीडियो मिला। निष्कर्षः इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर जयपुर में कांग्रेस कार्यालय में सर्वधर्म सभा का आयोजन हुआ था। इस मौके पर भजन के साथ ही गुरुवाणी, बाइबल और कुरान का पाठ हुआ था। उस कार्यक्रम के एक हिस्से को प्रसारित कर गलत दावा किया जा रहा है।

क्या हो रहा है प्रसारित


एक्स यूजर रिनीति चटर्जी पांडे ने एक अगस्त को वीडियो पोस्ट करके लिखा, 'जयपुर में कांग्रेस का नया पार्टी कार्यालय खुला उद्घाटन के मुहूर्त पर सुंदरकांड या गणेश पूजा नहीं हुई कलमा पढ़ा गया अव्वल ये है कि कांग्रेस के हिंदू कार्यकर्ता भी थे। डूब मरो रे कांग्रेसी हिंदू।'

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

सम्पादक देश विदेश भर में लाखों भारतीयों और भारतीय प्रवासियों लोगो तक पहुंचने के लिए भारत का प्रमुख हिंदी अंग्रेजी ऑनलाइन समाचार पोर्टल है जो अपने देश के संपर्क में रहने के लिए उत्सुक हैं। https://bharatiya.news/ आपको अपनी आवाज उठाने की आजादी देता है आप यहां सीधे ईमेल के जरिए लॉग इन करके अपने लेख लिख समाचार दे सकते हैं. अगर आप अपनी किसी विषय पर खबर देना चाहते हें तो E-mail कर सकते हें newsbhartiy@gmail.com