भारतीय पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 से बाहर

पेरिस ओलंपिक 2024 के महिला फ्री स्टाइल 50 किलो ग्राम सेमीफाइनल में विनेश फोगाट ने क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को 5-0 से हराया था और फाइनल में पहुंची थीं। लेकिन आज सुबह वजन के दौरान उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया

Aug 7, 2024 - 14:30
Aug 7, 2024 - 16:15
 0
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 से बाहर

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 से बाहर

क्या हमारे कोच नियमों को लेकर कमजोर पाए गए?’ विनेश फोगाट के फाइनल से डिस्क्वालिफाई होने पर शशि थरूर ने उठाए सवाल

आज करोड़ों भारतीयों का सपना चकनाचूर हो चुका है क्योंकि भारतीय पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 में फाइनल नहीं खेल पाएंगी। उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इस पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सवाल उठाए हैं।

शशि थरूर ने कहा कि विनेश की अब तक की जीत बेहद प्रभावशाली रही है। उसने साहस, क्षमता और दृढ़ संकल्प दिखाया है। मेरे लिए, उसने हमारा दिल जीत लिया है। विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर थरूर ने निराशा व्यक्त की और पूछा कि क्या हमारे कोच सभी सही नियमों और सीमाओं का पालन करने के मामले में कमजोर पाए गए हैं।

पेरिस ओलंपिक 2024 के महिला फ्री स्टाइल 50 किलो ग्राम सेमीफाइनल में विनेश फोगाट ने क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को 5-0 से हराया था और फाइनल में पहुंची थीं। लेकिन आज सुबह वजन के दौरान उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया, जिसके कारण उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया गया।

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण महिला फ्री स्टाइल 50 किलो से अयोग्य घोषित कर दिया गया है, जिससे भारत के ओलंपिक अभियान को बड़ा झटका लगा है। इंडिया ओलंपिक एसोसिएशन ने विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया है और इस समय किसी टिप्पणी से बचने की बात कही है।

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।