8 फरवरी भारतीय इतिहास History of 8 February

8 फरवरी से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है।

Feb 8, 2024 - 08:15
Feb 8, 2024 - 17:01
 0  10
8 फरवरी भारतीय इतिहास History of 8 February

History of 8 February:

 "ग़ज़ल किंग" कहे जाने वाले जगजीत सिंह का जन्म 8 फरवरी 1941 को राजस्थान के श्रीगंगानगर में हुआ था। वे एक बहुमुखी और प्रतिभाशाली भारतीय ग़ज़ल गायक और संगीतकार थे जिन्होंने कई यादगार गीत भी लिखे। उन्होंने अपनी गायिका पत्नी चित्रा सिंह के साथ मिलकर एक संगीत शैली के रूप में ग़ज़ल में बहुत योगदान दिया और इसे कई आयु वर्ग के लोगों के बीच लोकप्रिय बनाया।

चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 8 फरवरी से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी। बता दें कि हर साल 8 फरवरी को रोज डे मनाया जाता है।

8 फरवरी 1938 - भारतीय व्यापारी देश बधू गुप्ता का जन्म 8 फरवरी 1938 को हुआ था। 8 फरवरी 1941 - भारतीय ग़ज़ल गायक और संगीतकार जगजीत सिंह जिन्हें 'ग़ज़ल बादशाह' भी कहा जाता है। इनका जन्म 8 फरवरी 1941 को हुआ था।

8 फरवरी 1943 - नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी के केल से 8 फरवरी 1943 को नाव के जरिए जापान के लिए रवाना हुए थे। 8 फरवरी 1951 - भारतीय लेखक अशोक चक्रधर का जन्म 8 फरवरी 1951 को हुआ था।

8 फरवरी 1963 - भारतीय क्रिकेटर और राजनीतिज्ञ मोहम्मद अजहरुद्दीन का जन्म 8 फरवरी 1963 को हुआ था। 8 फरवरी 1964 - भारतीय निर्देशक, छायाकार, निर्माता और अभिनेता संतोष सिवन का जन्म 8 फरवरी 1964 को हुआ था। 8 फरवरी 1986 - दिल्ली एयरपोर्ट पर पहली बार 8 फरवरी 1986 को प्रीपेड टैक्सी की सेवाएं शुरू हुईं थी। 8 फरवरी 1988 - भारतीय अभिनेत्री रुचा हसबनीस का जन्म 8 फरवरी 1988 को हुआ था।

8 फरवरी  1990 - भारतीय अभिनेत्री इशिता शर्मा का जन्म 8 फरवरी 1990 को हुआ था। 8 फरवरी 1990 - भारतीय अभिनेता इशिता राज शर्मा का जन्म 8 फरवरी 1990 को हुआ था। 1997 - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री अनारकली मारीकर का जन्म 8 फरवरी 1997 को हुआ था। 2016 - भारतीय कवि और गीतकार निदा फ़ाज़ली का निधन

8 फरवरी 2016 को हुआ था। 2007 - 8 फरवरी 2007 को राजस्थान में एक वस्तु आसमान से गिरी, जिसके कारण 3 लोगों की मौत हुई थी। माना जाता है कि वह वस्तु उल्का थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

@Dheeraj kashyap युवा पत्रकार