सड़क पर भीड़भाड़ कम करने के लिए सरकार ने जनता से सुझाव मांगे
सड़क पर भीड़भाड़ कम करने के लिए सरकार ने जनता से सुझाव मांगे, Government seeks suggestions from public to reduce road congestion,
सड़क पर भीड़भाड़ कम करने के लिए सरकार ने जनता से सुझाव मांगे
नई दिल्ली: शहर में सड़कों पर भीड़भाड़ को दूर करने और यात्रा समय को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली परिवहन विभाग ने आम जनता और अन्य हितधारकों से सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की हैं।
एक सार्वजनिक नोटिस में विभाग ने विभिन्न राज्यों से आने वाली बसों के लिए अंतर- राज्यीय बस संचालन व्यवस्था को पुनर्गठित करने की बात कही है।
नोटिस में लिखा है कि परिवहन विभाग अंतर- राज्यीय बस टर्मिनलों से अंतर-राज्यीय बस संचालन (बस की शुरुआत, यात्रियों को चढ़ाना और उतारना) के लिए लोगों का फीडबैक चाहता है।
परिवहन विभाग ने व्यक्तियों, विभिन्न संगठनों और हितधारकों से नोटिस के 15 दिनों के भीतर प्रस्ताव के बारे में अपने सुझाव या आपत्तियां साझा करने का आग्रह किया है।