बेनेट यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा में NSS फाउंडेशन दिवस पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि का आयोजन

बेनेट यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा में NSS फाउंडेशन दिवस पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि को आमंत्रण दिया गया इस उपलक्ष पर हमारे प्रांत सहसंयोजक श्री महिपाल जी का व्याख्यान रहा जिसमें उन्होंने पर्यावरण पर अपने विचार रखें और विद्यार्थियों को संबोधित किया

Sep 25, 2024 - 16:10
Sep 25, 2024 - 16:11
 0
बेनेट यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा में NSS फाउंडेशन दिवस पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि का आयोजन

बेनेट यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा में NSS फाउंडेशन दिवस पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि का आयोजन

आज 24 सितंबर 2024 को ग्रेटर नोएडा स्थित बेनेट यूनिवर्सिटी में NSS (नेशनल सर्विस स्कीम) फाउंडेशन दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत प्रांत सहसंयोजक श्री महिपाल जी को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया था।

अपने व्याख्यान में श्री महिपाल जी ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को इसके प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, "आज के समय में पर्यावरण की रक्षा करना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, और इसे हम छोटे-छोटे प्रयासों से शुरू कर सकते हैं।" उन्होंने युवाओं को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनने और हरित पहल को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस कार्यक्रम में बेनेट यूनिवर्सिटी के शिक्षण संस्थान प्रमुख मनीष जी, गौतम नगर के संयोजक ब्रह्मजीत जी, सह संयोजक डॉ. अजय यादव जी, और सहसंयोजक तरुण शर्मा जी भी उपस्थित रहे। सभी प्रमुख अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने विचार साझा किए और विद्यार्थियों को इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की सलाह दी।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की  और भविष्य में स्वच्छता एवं हरियाली के प्रसार के लिए प्रतिबद्धता जताई।

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।