दिल्ली में मतदान से पांच दिन पहले आठ विधायकों ने छोड़ी आम आदमी पार्टी

दिल्ली में मतदान से पांच दिन पहले आठ विधायकों ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, Eight MLAs left Aam Aadmi Party five days before voting in Delhi,

दिल्ली में मतदान से पांच दिन पहले आठ विधायकों ने छोड़ी आम आदमी पार्टी

दिल्ली में मतदान से पांच दिन पहले आठ विधायकों ने छोड़ी आम आदमी पार्टी 

  • केजरीवाल को लिखा। पत्र, कहा- पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी 
  • आप ने इन सभी विधायकों को इस बार नहीं दिया था टिकट 
  • अन्ना आंदोलन से हुआ था, लेकिन अब मैं बहुत दुखी हूं।
    नरेश यादव बोले, आज नहीं दिखती आप में ईमानदारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच आठ विधायकों ने भ्रष्टाचार और तानाशाही का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। विधायकों ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी वाली राजनीति पर भी सवाल खड़े किए।


केजरीवाल को लिखे पत्र में इन विधायकों ने कहा कि भ्रष्टाचार दूर करने के लिए बनी पार्टी स्वयं भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई है। पालम विधानसभा क्षेत्र से भावना गौड़, बिजवासन से बीएस जून, आदर्श नगर से पवन शर्मा, कस्तूरबा नगर से मदनलाल, जनकपुरी से राजेश ऋषि, त्रिलोकपुरी से रोहित महरौलिया, मादीपुर से गिरीश सोनी और महरौली से नरेश नरेश या यादव ने इस्तीफा दिया है। पार्टी ने इस बार इन आठों विधायकों के टिकट काट दिए थे। आगामी पांच फरवरी को विधानसभा के लिए मतदान होना है। केजरीवाल को अलग-अलग लिखे पत्र में ज्यादातर विधायकों ने पार्टी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। नरेश यादव ने पत्र में कहा कि आम आदमी पार्टी का उदय भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए