मूर्ति विसर्जन के दौरान उप्र, बिहार व झारखंड में फायरिंग व आगजनी

मुस्लिमों के हमले में बहराइच में एक की मौत 15 अन्य घायल थानेदार और चौकी प्रभारी निलंबित, गोली चलाने वाला अब्दुल हिरासत में बिहार के सीतामढ़ी में आठ पुलिसकर्मी गंभीर, झारखंड में दो समुदायों में झड़प

Oct 14, 2024 - 20:12
Oct 14, 2024 - 20:16
 0  3
मूर्ति विसर्जन के दौरान उप्र, बिहार व झारखंड में फायरिंग व आगजनी

मूर्ति विसर्जन के दौरान उप्र, बिहार व झारखंड में फायरिंग व आगजनी

मूर्ति विसर्जन के दौरान रविवार को उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में जमकर बवाल हुआ। उत्तर प्रदेश के बहराइच में मुस्लिम युवकों की ओर से पथराव के बाद हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। 15 से अधिक घायल हो गए। आगजनी व तोड़फोड़ की गई। सूचना फैलते ही पूरे जिले में जगह-जगह विसर्जन यात्राओं को रोक दिया गया। ग्रामीणों ने मेडिकल कालेज के सामने शव रखकर नारेबाजी की। हालात काबू करने के लिए कई थानों की पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।

बहराइच की पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने हरदी के थानाध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा और महसी चौकी प्रभारी शिव कुमार सरोज को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गोली चलाने वाले अब्दुल हमीद को हिरासत में ले लिया गया है। उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिहार के सीतामढ़ी में पथराव में छह पुलिसकर्मी घायल हो गई। झारखंड के गढ़वा में दो समुदायों में हुई झड़प में कई घायल हो गए हैं।  

बहराइच में हरदी क्षेत्र के महाराजगंज कस्बे में जब अब्दुल हमीद के घर के सामने से यात्रा निकल रही थी। इस दौरान पर मुस्लिम समुदाय की ओर से पथराव किया गया। फायरिंग भी की गई, जिसमें 22 वर्षीय रामगोपाल मिश्र की मौत हो गई। 15 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के विरोध में आगजनी-तोड़‌फोड़ शुरू हो गई। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक जिले में माहौल तनावपूर्ण था। डीएम, एसपी, देवीपाटन मंडल के डीआइजीको फोन व वाट्सएप पर मैसेज कर पक्ष जानने का प्रयास किया गया, पर जवाब नहीं मिला।

बिहार में मस्जिद के आगे से निकलते ही जुलूस पर हुआ पथराव 

बिहार में सीतामढ़ी जिले के बेलसंड नगर पंचायत में मूर्ति विसर्जन के लिए सुबह चार बजे जुलूस जैसे ही मस्जिद के आगे से निकला, छतों से पथराव किया जाने लगा। इसमें छह पुलिसकर्मी समेत डेढ़ दर्जन लोग जख्मी हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। असामाजिक तत्वों ने फल की दुकान व जनरल स्टोर में आग लगा दी। बाद में भारी पुलिस बल की मौजूदगी

विसर्जन कराया गया। पूजा समिति के अध्यक्ष गुड्डू सहनी ने थाने में सदरे आलम, एकलाख व मो. नाजिम समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। उधर, आरा जिले में दुर्गा पूजा पंडाल के पास बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर चार लोगों को घायल कर दिया।

झारखंड में ग्रामीणों ने पथराव तो पुलिस ने किया लाठीचार्ज
झारखंड में गढ़वा जिले के मदगड़ी गांव में रविवार शाम प्रतिबंधित मार्ग से विसर्जन जुलूस ले जाने पर बवाल हो गया। ग्रामीणों ने पथराव किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज व आंसू गैस के गोले दागे, जिसमें दर्जनभर ग्रामीण घायल हो गए, वहीं दो डीएसपी को भी चोट लगी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

मुस्लिमों के हमले में बहराइच में एक की मौत 15 अन्य घायल थानेदार और चौकी प्रभारी निलंबित, गोली चलाने वाला अब्दुल हिरासत में बिहार के सीतामढ़ी में आठ पुलिसकर्मी गंभीर, झारखंड में दो समुदायों में झड़प

माहौल बिगाड़ने वाले बचेंगे नहीं। अफसरों को निर्देश दिया गया है कि उपद्रवियों की पहचान कर कठोरतम कार्रवाई करें। धार्मिक संगठनों से संवाद कर समय से प्रतिमा विसर्जन कराएं। जिनकी लापरवाही से घटी घटना, उन्हें भी चिह्नित कर कार्रवाई करें। - योगी आदित्यनाथ, सीएम, उप्र

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

सम्पादक देश विदेश भर में लाखों भारतीयों और भारतीय प्रवासियों लोगो तक पहुंचने के लिए भारत का प्रमुख हिंदी अंग्रेजी ऑनलाइन समाचार पोर्टल है जो अपने देश के संपर्क में रहने के लिए उत्सुक हैं। https://bharatiya.news/ आपको अपनी आवाज उठाने की आजादी देता है आप यहां सीधे ईमेल के जरिए लॉग इन करके अपने लेख लिख समाचार दे सकते हैं. अगर आप अपनी किसी विषय पर खबर देना चाहते हें तो E-mail कर सकते हें newsbhartiy@gmail.com