महिलाओं को पेंशन देने में आप सरकार ने किया था घोटाला : सचदेवा
AAP government did a scam in giving pension to women महिलाओं को पेंशन देने में आप सरकार ने किया था घोटाला : सचदेवा
महिलाओं को पेंशन देने में आप सरकार ने किया था घोटाला : सचदेवा
राज्य ब्यूरो, जागरण, नई दिल्लीः दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, अरविंद केजरीवाल सरकार के शासन में दिल्ली सरकार की असहाय महिलाओं की पेंशन देने की योजना की आड़ में घोटाला हुआ। दिल्ली वाले वर्तमान रेखा गुप्ता सरकार से इस घोटाले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, दिल्ली सरकार वार्षिक एक लाख रुपये से कम आय वाली महिलाओं को 2500 रुपये की मासिक पेंशन देती है। पिछले वर्ष भाजपा इसमें अनियमितता की बात कर जांच की मांग की थी। अक्टूबर, 2024 में जांच शुरू हुई पर तत्कालीन सरकार ने फरवरी तक उसे आगे नहीं बढ़ने दिया। अब जांच पूरी हो गई है। इसमें बड़ा घोटाला सामने आया है। कुल 3 लाख 81 हजार 539 असहाय महिलाएं इस पेंशन के लिए पंजीकृत थीं।
इनमें से 60 हजार से अधिक पंजीकृत महिलाओं के फर्जी पते मिले हैं। 22795 अन्य मामलों में भी गड़बड़ी मिली है। प्रत्येक वर्ष लगभग 200 करोड़ से अधिक का घोटाला हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल को इसका जवाब देना चाहिए।