26 दिसंबर 2024 आज के प्रमुख समाचार
26 दिसंबर 2024 आज के प्रमुख समाचार
26 दिसंबर 2024 आज के प्रमुख समाचार
1- मोदी : नदी जोड़ो परिकल्पना आंबेडकर की, कांग्रेस ने नहीं दिया श्रेय, अटलजी की 100वीं जयंती पर केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का किया शिलान्यास |
2- अमित शाह : पैक्स के सहारे वैश्विक बाजार तक पहुंच सकेंगे ग्रामीण उत्पाद, 10 हजार नई पैक्स किया लांच, दो लाख बनाने का लक्ष्य जल्द होगा पूरा, 15 हजार निष्क्रिय पैक्स को बंद कर नए पैक्स बनाने का रास्ता भी किया साफ |
3- कल बांटे जाएंगे 58 लाख 'स्वामित्व' संपत्ति कार्ड, पीएम वर्चुअली करेंगे संबोधित |
4- सदैव अटल' को श्रद्धांजलि देते नतमस्तक हुए मुर्मु और मोदी |
5- पूरे विश्व में बजा अटल सरकार के सुशासन का डंका : राजनाथ |
6- संभल में एएसआइ टीम ने किया बावड़ी का सर्वे, चार घंटे रुककर बावड़ी के बाहर और अंदर की कराई वीडियोग्राफी, नमूने भी लिए |
7- महाकुंभ के दौरान संगमनगरी की विमान सेवा चार गुना महंगी, बच्चों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने बनाई स्टेशनों पर बाल अधिकार डेस्क |
8- निर्वाणी अनी अखाड़ा के संत बनने को करना पड़ता है भिक्षु व हुड़दंगा तप, 12 वर्ष तक सेवा, ज्ञानार्जन के बाद मिलती है दीक्षा, श्वेत व केसरिया वस्त्र धारण करते हैं अखाड़े के संत |
9- असम में बांग्लादेशी के आतंकी संगठन दो गुर्गे गिरफ्तार, हथियार व गोला-बारूद बरामद, आतंकी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम की स्लीपर सेल के हैं सदस्य, बड़ा आतंकी नेटवर्क बनाने की कर रहे थे कोशिश, एसटीएफ ने फेरा पानी |
10- सुपोषण क्रांति से मिटा रहे कुपोषण का कलंक, हजारों बच्चे हुए सेहतमंद, बिहार के भागलपुर में कुपोषित नौनिहालों के लिए मिशन 45 का नवाचार, हर अधिकारी ने उठाई पांच-पांच बच्चों की जिम्मेदारी |
11- क्रिसमस पर 70 मिसाइलों व 100 ड्रोन से यूक्रेन पर हमला, रूसी हमले में थर्मल पावर स्टेशन को निशाना बनाया गया |
12- पाक के हवाई हमले में अफगानिस्तान में महिलाओं और बच्चों समेत 46 की मौत |
13- ऐतिहासिक क्षण: पहली बार कटड़ा से रियासी पहुंची 32 डिब्बों की मालगाड़ी, देश के पहले रेलवे के केबल स्टे ब्रिज से भी गुजरी मालगाड़ी, ट्रायल सफल |
14- राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में राजस्थान के, माहेश्वरी-नरूका ने जीता राष्ट्रीय खिताब, और मार्टिना ने एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में रजत जीता |