हिमाचल में पूर्व MLA पर फायरिंग के आरोपी फरार:16 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा; CCTV फुटेज आने के बाद भी पहचान नहीं

हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर के पूर्व कांग्रेस MLA बंबर ठाकुर पर फायरिंग करने वालों की 16 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई। CCTV फुटेज सामने आने के बावजूद हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई। वहीं घायल बंबर ठाकुर का IGMC शिमला में उपचार चल रहा है, जबकि पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन है। इस घटना में बंबर ठाकुर और संजीव को गोली लगी है, जबकि बंबर से मिलने पहुंचे समर्थक विशाल को एक छर्रा पांव में लगा है। बंबर ठाकुर की थाई में गोली लगी, जबकि पीएसओ के पांव, पीठ और थाई में लगी है। इसके बाद तीनों को अलग अलग अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इससे पहले बंबर को किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया था। बता दें कि बंबर ठाकुर की पत्नी सरकारी अस्पताल में नर्स है। इसलिए उन्हें बिलासपुर में सरकारी आवास मिला हुआ है। वह बीते शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे अपने समर्थकों से मिल रहे थे। इस दौरान 4 लोग उनके आवास के बाहर आते हैं। इनमें से दो लोग आगे बढ़ते हैं और बंबर ठाकुर के नजदीक पहुंचते ही दोनों फायरिंग शुरू करते हैं। तब बंबर ठाकुर, उनका PSO और एक समर्थक भी घायल हो जाता हैं। घटना के CCTV आए सामने घटना के दो घंटे के भीतर फायरिंग के CCTV फुटेज भी सामने आए। मगर अभी आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई। इससे पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी तरह दिन दहाड़े इस तरह की वारदात कानून व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल है। विशाल बोला- 10 से 12 राउंड फायर करके भागे विशाल कुमार ने बताया कि वह बंबर ठाकुर से मिलने गए थे। इस दौरान दो लोग आए और उन्हें छोटी सी गन दिखाई। उन्हें लगा कि कोई मजाक कर रहा है। देखते ही देखते उन्होंने 10-12 फायर कर दी। इससे बंबर ठाकुर और विशाल को गोलियां लग गई। फायर करने के बाद वह भाग गए। उन्हें एक छर्रा लगा है। चिट्टा गिरोह का हो सकता है हाथ: देवराज भाई देवराज ने बताया कि जब पूर्व विधायक से मिलने लोग आ रहे थे। इस दौरान चार लोग आए। दो लोग गोली चलाने में लग गए। तब बंबर ठाकुर ने गाड़ी के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। उन्होंने कहा कि बंबर ठाकुर ने चिट्ठा के खिलाफ आवाज उठाई थी। हो सकता है इस वजह से उन पर हमला किया गया हो। उन्होंने कहा कि पूर्व में हमला करने वाले लोग भी गोली चलाने में शामिल हो सकता है। कुछ बड़े लोगों का भी इसमें हाथ हो सकता है। गाड़ी के नीचे बची जान: अरुण बंबर समर्थक अरुण सिंह मराठा ने बताया, 25 से 30 साल उम्र के 4 युवक पूर्व विधायक के रेजिडेंस में आते है। उनका पीएसओ भी अपनी गन निकालने की कोशिश करता है। मगर इससे पहले ही वह फायरिंग शुरू कर देते हैं। यदि बंबर ठाकुर गाड़ी के नीचे नहीं जाते तो सभी 10 फायर उन पर हो सकती थी। खतरे से बाहर पूर्व विधायक की हालत: डॉक्टर IGMC के डॉक्टर महेश ने बताया कि पूर्व विधायक की हालत खतरे से बाहर है। उनको थाई के ऊपरी हिस्से में गोली लगी है। उनका उपचार जारी है। एक साल पहले भी हमला हुआ बंबर पर पहले भी एक बार हमला हो चुका है। 23 फरवरी 2024 को रेल लाइन निर्माण कंपनी के कार्यालय के बाहर हमले में उनका एक दांत टूट गया था। तब 11 आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद बंबर ठाकुर पर हमले के मुख्य आरोपी पर बिलासपुर कोर्ट परिसर के बाहर 20 जून 2024 को गोलियां चलाई गई। इस मामले में बंबर के बेटे समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दोषी जल्द सलाखों के पीछे होंगे: मंत्री हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला दुर्भाग्यपूर्ण है, सरकार और पुलिस इसपर तुरंत कार्रवाई करेगी। दोषी जल्द सलाखों के पीछे होंगे, हिमाचल मैं इस तरह की घटना चिंताजनक है। हमने उनके परिवार से बात की है वह खतरे से बाहर हैं और उपचाराधीन हैं ।' कानून व्यवस्था पटरी से उतरी: जयराम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'बिलासपुर गोलीकांड अत्यंत चिंताजनक है। इस तरह की घटना से यह स्पष्ट है की प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से तबाह है। मैं उम्मीद करता हूं कि इस गोली कांड के जो भी दोषी हैं, वे जल्द से जल्द कानून की गिरफ्त में होंगे। इस गोलीकांड में घायल लोगों के अति शीघ्र स्वस्थ होने की मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

Mar 15, 2025 - 06:29
 0  27

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| इन सभी विषये के आप ब्लॉग समाचार पढ़े भारत में ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए, 2025 में ब्लॉग कैसे शुरू करें, घर पर तेजी से वजन कैसे कम करें, फोन पर रिज्यूमे कैसे बनाएं, आसानी से सरकारी नौकरी कैसे पाएं, घर पर बिरयानी कैसे पकाएं, भारत में शेयर बाजार में निवेश कैसे करें, अंग्रेजी बोलने के कौशल को कैसे सुधारें, YouTube चैनल कैसे बनाएं, ध्यान कैसे ठीक से करें, स्क्रैच से कोडिंग कैसे सीखें, हर महीने पैसे कैसे बचाएं, इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कैसे बढ़ाएं, प्राकृतिक रूप से चमकती त्वचा कैसे पाएं, YouTube वीडियो कैसे डाउनलोड करें, पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कैसे करें, गुस्से को तुरंत कैसे नियंत्रित करें, तनाव और चिंता को कैसे कम करें, ऑनलाइन बैंक खाता कैसे खोलें, फ्रीलांसिंग करियर कैसे शुरू करें, बिना जिम के फिट कैसे रहें, रील्स को वायरल कैसे करें, पेटीएम अकाउंट कैसे बनाएं, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कैसे करें, ऑनलाइन पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें, प्राकृतिक रूप से डार्क सर्कल कैसे हटाएं, भारत में छात्रवृत्ति कैसे प्राप्त करें, कम समय में अमीर कैसे बनें, घर पर डालगोना कॉफी कैसे बनाएं, डीयू में एडमिशन कैसे लें, आधार को पैन कार्ड से कैसे लिंक करें, इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाएं, घर पर मोबाइल फोन कैसे रिपेयर करें, भारत में जीएसटी के लिए पंजीकरण कैसे करें, वेबसाइट को मुफ्त कैसे बनाएं, एसएससी सीजीएल परीक्षा कैसे पास करें, वोटर आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, प्राकृतिक रूप से लंबाई कैसे बढ़ाएं, हिंदी में निबंध कैसे लिखें, मोबाइल नंबर के मालिक की जांच कैसे करें, पिंपल्स से जल्दी कैसे छुटकारा पाएं, घर पर योग कैसे करें, बॉलीवुड में अभिनेता कैसे बनें, ऑनलाइन ट्रेन टिकट कैसे बुक करें, हिंदी में चैटजीपीटी का उपयोग कैसे करें, यूपीआई से पैसे कैसे ट्रांसफर करें, इंस्टाग्राम अकाउंट को हमेशा के लिए कैसे डिलीट करें, मुफ्त में डिजिटल मार्केटिंग कैसे सीखें, भारत में छोटा व्यवसाय कैसे शुरू करें,