सुशांत सिंह राजपूत केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट, रिया चक्रवर्ती को मिली क्लीन चिट
सुशांत सिंह राजपूत केस में CBI ने चार साल की जांच के बाद मुंबई कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है। रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को क्लीन चिट दी गई है। जानिए पूरी रिपोर्ट। सुशांत सिंह राजपूत केस में CBI ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट, रिया चक्रवर्ती को दी क्लीन चिट
सुशांत सिंह राजपूत केस में CBI ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट, रिया चक्रवर्ती को दी क्लीन चिट
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के करीब चार साल बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है। मुंबई की कोर्ट में पेश की गई इस रिपोर्ट में CBI ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को क्लीन चिट दे दी है। जांच एजेंसी के अनुसार, सुशांत की मौत के पीछे किसी की कोई आपराधिक भूमिका नहीं पाई गई है।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में हुआ था। उनकी मौत को लेकर उस समय कई सवाल उठे थे, जिनमें रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर वित्तीय हेरफेर, मानसिक उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे आरोप लगाए थे। वहीं, रिया ने भी सुशांत के परिवार पर आरोप लगाए थे।
इन सभी आरोपों की जांच CBI ने अगस्त 2020 में टेकओवर कर शुरू की थी। करीब चार साल चार महीने चली इस जांच में CBI को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जिससे यह साबित हो सके कि किसी व्यक्ति ने सुशांत को आत्महत्या के लिए मजबूर किया था।
रिपोर्ट के अनुसार, रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ लगाए गए आरोपों में कोई दम नहीं पाया गया। जांच एजेंसी ने स्पष्ट किया कि इस मामले में किसी के खिलाफ आपराधिक साजिश या उकसावे का प्रमाण नहीं मिला है।
CBI की इस क्लोजर रिपोर्ट के साथ ही सुशांत केस में वर्षों से चली आ रही चर्चाओं और विवादों पर विराम लगने की उम्मीद है। हालांकि, सुशांत के फैंस और परिवार की ओर से इस रिपोर्ट पर क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
#SushantSinghRajput #SushantSinghRajputCase #RheaChakraborty