बिहार में 'झाड़ू' लगाएगा NDA? दोहराएगा 2010 का इतिहास, जानें किसने किया 200 से ज्यादा सीटों का दावा

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव-2025 की तैयारी जोरों पर है। जदयू अध्यक्ष संजय झा ने दावा किया है कि एनडीए इस बार 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी। पिछली बार एनडीए को 125 सीटें मिली थी और एनडीए गठबंधन ने लोकसभा चुनाव 2024 में भी बढ़त बनाई थी। 2025 के चुनाव में राजद का सूपड़ा साफ होने की संभावना है।

Mar 15, 2025 - 19:33
 0  15
बिहार में 'झाड़ू' लगाएगा NDA? दोहराएगा 2010 का इतिहास, जानें किसने किया 200 से ज्यादा सीटों का दावा
पटनाः बिहार में 2025 के विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू हो गई है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने दावा किया है कि एनडीए 200 से ज्यादा सीटें जीतेगा और राजद का सूपड़ा साफ हो जाएगा। यह दावा उन्होंने एक न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में किया। संजय झा ने 2010 के चुनावों में एनडीए की 206 सीटों की जीत का उदाहरण देते हुए कहा कि इस बार यह रिकॉर्ड भी टूटेगा। बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 122 सीटें जीतना ज़रूरी होता है।

2020 में एनडीए को मिली थी 125 सीटें

पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2020 में एनडीए को 125 सीटें मिली थीं। इसमें बीजेपी ने 74 और जेडीयू ने 43 सीटें जीती थीं। बीजेपी के मुकाबले कम सीटें जीतने के बावजूद मुख्यमंत्री बने थे। महागठबंधन को 110 सीटें मिली थीं। तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाली राजद ने 75 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ 19 सीटें आईं थीं।

लोकसभा चुनाव में एनडीए को 40 में से 31 सीटें मिली

2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए ने बिहार की 40 में से 31 सीटों पर जीत हासिल की थी। इंडिया गठबंधन सिर्फ 9 सीटें ही जीत पाया था। राजद 23 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और उसे सिर्फ 4 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस ने 9 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 3 सीटें जीती थीं। इस नतीजे को देखते हुए संजय झा को विश्वास है कि 2025 के विधानसभा चुनावों में भी एनडीए का दबदबा रहेगा। हालांकि, राजनीति में कुछ भी पक्के तौर पर कहना मुश्किल होता है। देखना होगा कि आने वाले समय में और क्या राजनीतिक समीकरण बनते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

@Dheeraj kashyap युवा पत्रकार- विचार और कार्य से आने वाले समय में अपनी मेहनत के प्रति लगन से समाज को बेहतर बना सकते हैं। जरूरत है कि वे अपनी ऊर्जा, साहस और ईमानदारी से र्काय के प्रति सही दिशा में उपयोग करें , Bachelor of Journalism And Mass Communication - Tilak School of Journalism and Mass Communication CCSU meerut / Master of Journalism and Mass Communication - Uttar Pradesh Rajarshi Tandon Open University पत्रकारिता- प्रेरणा मीडिया संस्थान नोएडा 2018 से केशव संवाद पत्रिका, प्रेरणा मीडिया, प्रेरणा विचार पत्रिका,