हिमाचल के सेब आढ़ती से 1.56 करोड़ की धोखाधड़ी:तमिलनाडु के लदानियों ने लगाया चूना; 2022 में खरीदे सेब, 2025 में भी भुगतान नहीं किया

हिमाचल के शिमला जिला के सेब आढ़ती (व्यापारी) के साथ 1.56 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आढ़ती नरेंद्र कंवर ने धोखाधड़ी के आरोप तमिलनाडु के दो सेब खरीददारों पर लगाए है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, कुमारसैन के गांव ढली के नरेंद्र कंवर ने 2022-23 के दौरान तमिलनाडु के मल्लाची के दो व्यापारियों को 4.93 करोड़ रुपए का सेब दिया। इसमें से सवा तीन करोड़ रुपए से ज्यादा की पेमेंट उन्हें मिल गई थी। मगर बाकी की पेमेंट देने से दोनों व्यापारी इनकार कर रहे हैं। नरेंद्र कंवर के अनुसार, उन्होंने MHR फ्रूट्स कंपनी पल्लाची के मालिक मोहर मंसूर और मोहर इशाक को सेब दिया था। दो साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी उन्हें पेमेंट नहीं दी जा रही। इससे उन्हें मजबूरन पुलिस में शिकायत करनी पड़ रही है। बता दें कि हिमाचल में हर साल बाहरी राज्यों के दर्जनों सेब खरीददार (लदानी) आते हैं। प्रदेश की मंडियों में बैठे आढ़ती बागवानों से सेब लेकर लदानियों को बेचते हैं। कुछ लदानी आढ़तियों के साथ धोखाधड़ी करते हैं और पेमेंट का भुगतान नहीं करते। रोहड़ू के बागवान से की 16 लाख की ठगी इस वजह से आढ़ती भी बागवानों को पेमेंट नहीं दे पाते है। ऐसा ही एक मामला बीते सप्ताह शिमला जिला के रोहड़ू में पेश आया था, जिसमें पीड़ित व्यापारी यजविंदर सिंह ने उत्तर प्रदेश और बिहार के 3 व्यापारियों पर 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। इसे लेकर रोहड़ू पुलिस थाना में मामला दर्ज है।

Feb 4, 2025 - 11:13
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए|