दिल्ली में भाजपा विधायकों की बैठक खत्म:बैठक के बाद पहले प्रवेश वर्मा, फिर मनजिंदर सिरसा नड्‌डा से मिलने उनके घर पहुंचे

रविवार शाम दिल्ली के भाजपा विधायकों की बैठक हुई। बैठक के बाद दिल्ली की राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया- बैठक में पानी, सीवेज, यमुना जल की सफाई पर चर्चा हुई। तय किया गया कि ये काम प्राथमिकता पर करने हैं। भाजपा को बहुमत मिलने के बाद विधायकों की यह पहली बैठक थी। बैठक के बाद प्रवेश वर्मा और मनजिंदर सिंह सिरसा ने अलग-अलग जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से उनके आवास पर मुलाकात की। रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री का शपथ समारोह होगा। PM मोदी फ्रांस-अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं। CM आतिशी का इस्तीफा आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने विधानसभा भंग कर दी है। उधर, अरविंद केजरीवाल के घर AAP नेताओं ने मीटिंग की। केजरीवाल ने नए विधायकों से कहा कि वे जनता के लिए काम करें। इसके बाद आतिशी ने कहा- जनता ने AAP के 22 विधायकों पर भरोसा करके जिताया है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनकी सेवा करें, उनकी समस्याओं का समाधान करें। विपक्ष की भूमिका निभाना और भाजपा की जवाबदेही तय करवाना हमारी जिम्मेदारी है। दिल्ली चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद सत्ता में वापसी की है, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली।

Feb 9, 2025 - 19:04
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए|