दिल्ली अनुराग ठाकुर का बयान, कांग्रेस और आप पर साधा निशाना
दिल्ली अनुराग ठाकुर का बयान, कांग्रेस और आप पर साधा निशाना, Delhi Anurag Thakur statement targeted at Congress and AAP,
दिल्ली: अनुराग ठाकुर का बयान, कांग्रेस और आप पर साधा निशाना
दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की भाजपा सरकार की नीति पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "किसी भी देश के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। भाजपा ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है, और मोदी सरकार के 11 वर्षों के रिकॉर्ड से यह साफ साबित होता है। नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं।
ठाकुर ने राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा, "कुछ राजनीतिक दल हैं जो देशविरोधी ताकतों से हाथ मिलाते हैं, उनके साथ राजनीतिक लाभ के लिए चंदा प्राप्त करते हैं और फिर चुप रहते हैं।" उन्होंने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा, ये दोनों नेता बाहर से कुछ और और अंदर से एक जैसे हैं। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक या अफजल गुरु की फांसी जैसे मुद्दों पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक साथ नजर आते हैं।
ठाकुर ने भाजपा की नीति को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका पार्टी के लिए हमेशा 'राष्ट्र प्रथम' का विचार सर्वोपरि रहा है और वे देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेंगे।