एक जीवन दर्शन है भारत

भारत की राष्ट्रीयता के संबंध में कई विचार आए। क्या जो टूट गया वही भारत है? क्या भारत एक जमीन का टुकड़ा है? या संविधान से चलने वाला केवल एक भारत है? ऐसा नहीं है। भारत एक जीवन दर्शन है। विश्व को संदेश देने वाला विश्वगुरु है। महाकुंभ विमर्श ने एक महासमर खोल दिया है। […]

Mar 19, 2025 - 07:26
 0  7
एक जीवन दर्शन है भारत

भारत की राष्ट्रीयता के संबंध में कई विचार आए। क्या जो टूट गया वही भारत है? क्या भारत एक जमीन का टुकड़ा है? या संविधान से चलने वाला केवल एक भारत है? ऐसा नहीं है। भारत एक जीवन दर्शन है। विश्व को संदेश देने वाला विश्वगुरु है। महाकुंभ विमर्श ने एक महासमर खोल दिया है।

दत्तात्रेय होसबाले
सरकार्यवाह, रा.स्व.संघ

महाकुंभ से निकले ऐसे कई विमर्श अलग-अलग दिशा में लोगों का मार्गदर्शन करेंगे। अब इंडिया नहीं, भारत कहना है। भारत के संबंध में बहुत भ्रामक बातें फैलाई गई। कहा गया कि भारत केवल एक कृषि प्रधान देश है, यहां किसी भी प्रकार का उद्योग नहीं है, जबकि यह सत्य नहीं है। 1,600 ईस्वी में भारत की विश्व व्यापार में लगभग 23 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी। प्रश्न उठता है कि यह हिस्सेदारी केवल कृषि की थी, ऐसा नहीं है। अगर हम वैश्विक दृष्टि से देखें तो प्राचीन समय से ही हम किसी भी क्षेत्र में कम नहीं थे। हमने अपने स्वाभिमान को खोया। हमारी शिक्षा पद्धति नष्ट हुई। जो बाहरी आक्रांता आए, उन्होंने हमारे देश का दमन किया।

आज भारत स्वतंत्र है, उसका मस्तिष्क स्वतंत्र है। पहले के दशकों में पढ़ाया जाता था कि भारत का गणित और विज्ञान के क्षेत्र में कोई योगदान नहीं है। भारत के इतिहास को तोड़ा और मरोड़ा गया है, जबकि भारत का इतिहास समृद्धि से भरा पड़ा है। आज यह महत्वपूर्ण है कि विश्व के बहुत से लोग भारत के बारे में एक सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं। The India, They Saw नामक पुस्तक के चार खंडों में विस्तार से इसका उल्लेख किया गया है। इस पुस्तक में भारत को लेकर विश्व के लोगों ने क्या कहा है, उसे विस्तार से जानने, समझने और पढ़ने का अवसर मिलता है।

भारत का मूल परिचय संस्कृति है। आचरण के महान आदर्श हैं। व्यक्ति की दिशा ठीक होनी चाहिए। दिशा ठीक होने से लक्ष्य आसान हो जाता है। दिशा ठीक नहीं होने से व्यक्ति भ्रमित होता है वह जीवन में अपना लक्ष्य भी निश्चित नहीं कर पाता।

हमारे पूर्वजों ने यह निश्चय कर लिया था कि किसी भी स्थिति में अपनी संस्कृति की रक्षा करनी है और अपने विचार को बचा कर रखना है। यही कारण है कि काल के प्रवाह में भी इस देश की संस्कृति कभी नष्ट नहीं हुई। हमारे देश के मनीषियों ने इसे अलग-अलग रूप में प्रस्तुत किया है।

भारत को दुनिया में कौन-सी भूमिका निभानी चाहिए? इस पर हमारे ऋषियों ने कहा है-‘आत्मनो मोक्षार्थं जगद्धिताय च’ यानी स्वयं के मोक्ष और जगत के हित के लिए जीना चाहिए, कार्य करना चाहिए। भारत का लक्ष्य ‘सर्वे भवन्तु सुखिन:, सर्वे सन्तु निरामया’ का है। हमारे देश के लोगों का भाव ‘उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम्’ का है। भारत पूरी मानवता के बारे में विचार करता है। गुरु रामदास जी बचपन में भी पूरे विश्व के बारे में चिंता करते थे। भारत उठेगा, विश्व का दीप स्तंभ बनने के लिए, भारत को अपने पैरों पर खड़ा होना पड़ेगा और मजबूत होना पड़ेगा। हमारा दायित्व बनता है कि हम पूरे भारत में शांति स्थापित करें। पूरी दुनिया में विमर्श की लड़ाई है। भारत में भी तरह-तरह के विमर्श चलाए जाते हैं। हमें सत्य लिखना है, सत्य बोलना है और सत्य ही दिखाना है। यह बौद्धिक संघर्ष की बात है। जब बौद्धिक संघर्ष की बात आती है तो हमारा ध्येय सत्य की स्थापना, खोज और जीना होना चाहिए।

‘विमर्श भारत का’ पुस्तक का विमोचन

गत 10 मार्च को नोएडा में सुरुचि प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘विमर्श भारत का’ का विमोचन हुआ। इसकी अध्यक्षता करते हुए न्यूज 24 की मुख्य संपादक अनुराधा प्रसाद ने कहा कि युवा पीढ़ी हमारे देश को आगे लेकर जाएगी। उसे समाज के साथ सरोकार रखना पड़ेगा। मंच पर प्रेरणा शोध संस्थान न्यास की अध्यक्ष प्रीति दादू, प्रेरणा विमर्श के अध्यक्ष अनिल त्यागी और सुरुचि प्रकाशन के अध्यक्ष राजीव तुली और राष्टÑीय स्वयंसेवक संघ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सह क्षेत्र संघचालक प्रो. नरेंद्र तनेजा उपस्थित रहे। समारोह में इंडिया टीवी की वरिष्ठ पत्रकार मीनाक्षी जोशी को प्रेरणा सम्मान-2024 प्रदान किया गया। यह पुस्तक प्रेरणा संस्थान द्वारा पिछले चार वर्ष में आयोजित किए गए कार्यक्रमों के नवनीत का संकलन है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| इन सभी विषये के आप ब्लॉग समाचार पढ़े भारत में ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए, 2025 में ब्लॉग कैसे शुरू करें, घर पर तेजी से वजन कैसे कम करें, फोन पर रिज्यूमे कैसे बनाएं, आसानी से सरकारी नौकरी कैसे पाएं, घर पर बिरयानी कैसे पकाएं, भारत में शेयर बाजार में निवेश कैसे करें, अंग्रेजी बोलने के कौशल को कैसे सुधारें, YouTube चैनल कैसे बनाएं, ध्यान कैसे ठीक से करें, स्क्रैच से कोडिंग कैसे सीखें, हर महीने पैसे कैसे बचाएं, इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कैसे बढ़ाएं, प्राकृतिक रूप से चमकती त्वचा कैसे पाएं, YouTube वीडियो कैसे डाउनलोड करें, पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कैसे करें, गुस्से को तुरंत कैसे नियंत्रित करें, तनाव और चिंता को कैसे कम करें, ऑनलाइन बैंक खाता कैसे खोलें, फ्रीलांसिंग करियर कैसे शुरू करें, बिना जिम के फिट कैसे रहें, रील्स को वायरल कैसे करें, पेटीएम अकाउंट कैसे बनाएं, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कैसे करें, ऑनलाइन पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें, प्राकृतिक रूप से डार्क सर्कल कैसे हटाएं, भारत में छात्रवृत्ति कैसे प्राप्त करें, कम समय में अमीर कैसे बनें, घर पर डालगोना कॉफी कैसे बनाएं, डीयू में एडमिशन कैसे लें, आधार को पैन कार्ड से कैसे लिंक करें, इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाएं, घर पर मोबाइल फोन कैसे रिपेयर करें, भारत में जीएसटी के लिए पंजीकरण कैसे करें, वेबसाइट को मुफ्त कैसे बनाएं, एसएससी सीजीएल परीक्षा कैसे पास करें, वोटर आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, प्राकृतिक रूप से लंबाई कैसे बढ़ाएं, हिंदी में निबंध कैसे लिखें, मोबाइल नंबर के मालिक की जांच कैसे करें, पिंपल्स से जल्दी कैसे छुटकारा पाएं, घर पर योग कैसे करें, बॉलीवुड में अभिनेता कैसे बनें, ऑनलाइन ट्रेन टिकट कैसे बुक करें, हिंदी में चैटजीपीटी का उपयोग कैसे करें, यूपीआई से पैसे कैसे ट्रांसफर करें, इंस्टाग्राम अकाउंट को हमेशा के लिए कैसे डिलीट करें, मुफ्त में डिजिटल मार्केटिंग कैसे सीखें, भारत में छोटा व्यवसाय कैसे शुरू करें,