आयुर्वेद के रहस्य जिसका जवाब दुनिया की कोई भी विज्ञान नहीं दे सकता

अमेरिका की एक मेडिकल संस्था ने अस्थमा से पीड़ित एक बच्चे को इनसे वही ट्रीटमेंट करवाया और उस संस्था के भी होश उड़ गए

आयुर्वेद के  रहस्य  जिसका जवाब दुनिया की कोई भी विज्ञान नहीं दे सकता
आयुर्वेद के  रहस्य  जिसका जवाब दुनिया की कोई भी विज्ञान नहीं दे सकता
आयुर्वेद के कुछ रहस्य ऐसे हैं जिसका जवाब दुनिया की कोई भी विज्ञान नहीं दे सकता। हैदराबाद में एक परिवार है जो पिछले 5 पीढ़ियों से अस्थमा का इलाज करता है। यह परिवार कुछ जड़ी-बूटियों को पीसकर उसे जिंदा मछली के छोटे बच्चे के साथ या फिर शाकाहारी मरीज को केले के साथ रोगी को सीधे निगलना होता है और कहते हैं कि अस्थमा जड़ से ठीक हो जाता है। इसके ऊपर हिस्ट्री और डिस्कवरी चैनल सहित नेशनल ज्योग्राफिक जैसे नामी चैनल्स ने भी पूरी दुनिया में डॉक्यूमेंट्री दिखाई।
इतना ही नहीं अमेरिका की एक मेडिकल संस्था ने अस्थमा से पीड़ित एक बच्चे को इनसे वही ट्रीटमेंट करवाया और उस संस्था के भी होश उड़ गए जब उन्होंने यह पाया कि उस बच्चे की अस्थमा पूरी तरह से खत्म हो गयी। साल में एक ही दिन यह परिवार एक बड़े से मैदान में इसका उपचार करता है। इस उपचार के बदले एक रुपए नहीं लेता।
आयुर्वेद के कुछ रहस्य ऐसे हैं जिसका ...
उस दिन भारत के कोने-कोने से स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है और उस दिन हैदराबाद की जनसंख्या लगभग 25 लाख बढ़ जाती है। इतना ही नहीं पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान से लेकर जर्मनी और ब्रिटेन जैसे विकसित देशों से लोग भी इलाज करवाने आते हैं।
नेशनल जियोग्राफी की डॉक्यूमेंट्री में इस परिवार ने बताया कि लगभग पॉंच पीढ़ी पहले एक सन्त उधर से गुजर रहे थे। उस समय काफी बारिश हो रही थी, तब उनके परिवार के सदस्य ने उन्हें घर में आकर आराम से बैठने को कहा और खाना खिलाया। जाते समय संत एक कागज पर लिखकर एक नुक्सा देकर गए और कह गये कि तुम्हारे खानदान में पीढ़ी दर पीढ़ी एक ऐसा चमत्कार होगा जिसमें इस नुक्से को मछली या फिर जो व्यक्ति शुद्ध शाकाहारी है उसे केले के साथ खिलाने से उसकी अस्थमा पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। तबसे यह चमत्कार पूरी दुनिया देख रही है।