Tamil Nadu: ED, CBI और IT केंद्र के राजनीतिक हथियार: राहुल गांधी

भारत में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। "एक तरफ न्याय,स्वतंत्रता और समानता है। दूसरी तरफ RSS, PM मोदी और उनकी सरकार है, केंद्र सरकार  ED,IT और CBI का राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है"

Tamil Nadu: ED, CBI और IT केंद्र के राजनीतिक हथियार: राहुल गांधी

Tamil Nadu: 12 अप्रैल दिन शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में चुनावी सभा की। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि, भारत में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। "एक तरफ न्याय,स्वतंत्रता और समानता है। दूसरी तरफ RSS, PM मोदी और उनकी सरकार है" कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा कि, केंद्र सरकार  ED,IT और CBI का राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है...  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति करते हैं। कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी गिरफ्तार कर लिए गया। विपक्षी दल के नेताओं को धमकी दी जा रही है।