कांग्रेस का प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होना, हिंदू धर्म और हिंदूत्व के खिलाफ?

"यह नेहरू की कांग्रेस है, यह गांधी की कांग्रेस नही है। "महात्मा गांधी रधुपति राघव राजा राम" गीत गाते थे। आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में शामिल नहीं हो रहे है।

Jan 11, 2024 - 14:18
Jan 11, 2024 - 17:40
 0  12
कांग्रेस का प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होना,  हिंदू धर्म और हिंदूत्व के खिलाफ?

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के निमत्रण को कांग्रेस पार्टी के अस्वीकार करने पर बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया। G20 शिखर सम्मेलन का बहिष्कार किया। 

सुधांशु त्रिवेदी ने आगे तंज कसते हुए कहा, "यह नेहरू की कांग्रेस है, यह गांधी की कांग्रेस नही है। "महात्मा गांधी रधुपति राघव राजा राम" गीत गाते थे। आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में शामिल नहीं हो रहे है।  इससे साफ पता चलता है कि कांग्रेस हिंदू धर्म और हिंदूत्व के खिलाफ है।"  सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा, "कांग्रेस के पास इस बार बहुत ही अच्छा मौका था कि, आप अपने को बदल कर दिखा सकते थे। 22 जनवरी को रामराज्य की प्राण प्रतिष्ठा का श्रीगणेश हो जा रहा है। लेकिन कांग्रेस पार्टी उसके पक्ष में नहीं है। इससे यह स्पष्ट तौर पर कहा जा सकता है कि, गांधी जी की कांग्रेस और नेहरू की कांग्रेस में बहुत अंतर है। इससे कांग्रेस के अंदर हिंदू धर्म के प्रति जो विरोध है वो दर्शाता है।"

सोमनाथ मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का भी किया विरोध था
सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने भी ऐसा ही विरोध किया था। उन्होंने कहा, "जिस समय सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी। तो उस समय नेहरू जी ने "24 अप्रैल 1951" को सौराष्ट्र के प्रमुख को लिखा था कि 'इस कठिन समय में इस समारोह के लिए दिल्ली से मेरा आना संभव नहीं है। मैं इस पुनरुत्थानवाद से बहुत परेशान हूं। मेरे लिए बहुत कष्टकारक है कि मेरे राष्ट्रपति, मेरे कुछ मंत्री और आप सोमनाथ के इस समारोह से जुड़े हुए हैं और मुझे लगता है कि ये मेरे देश की प्रगति के अनुरूप नहीं है। इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे।"

सी बीच BJP के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण, पीड़ादायक और शर्मनाक है। इन्होंने सदैव राम जन्मभूमि का विरोध किया था। कांग्रेस पार्टी ने देश में राज किया था, फिर भी आज कहां सिमट गई है, आगे चुनाव में भी इनका सूपड़ा पूरी तरह से साफ होगा। क्या यह कोई संघ का कार्यक्रम है? यह राष्ट्र का कार्यक्रम है, पूरी दुनिया इसकी प्रतीक्षा कर रही है।"

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Abhishek Chauhan भारतीय न्यूज़ का सदस्य हूँ। एक युवा होने के नाते देश व समाज के लिए कुछ कर गुजरने का लक्ष्य लिए पत्रकारिता में उतरा हूं। आशा है की आप सभी मुझे आशीर्वाद प्रदान करेंगे। जिससे मैं देश में समाज के लिए कुछ कर सकूं। सादर प्रणाम।