आज के प्रमुख समाचार: 1 जून 2025 की बड़ी खबरें एक नजर में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में भाग लिया, जहाँ उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर बल दिया।
आज के प्रमुख समाचार
आज के मुख्य समाचारों में पीएम मोदी द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को नारी शक्ति का प्रतीक बताते हुए उसकी सराहना, देवी अहिल्याबाई होल्कर पर डाक टिकट और सिक्का जारी करना, कोलंबिया द्वारा पाकिस्तान समर्थक बयान वापस लेना, और भारतीय सेना की तकनीकी उन्नति जैसे विषय शामिल हैं। इसके अलावा, सिएरा लियोन का भारत को समर्थन, मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में थाईलैंड की जीत, मुख्तार अंसारी के बेटे को सजा, और बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार जैसी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खबरें भी आज के प्रमुख बिंदु हैं। सभी समाचार पढ़ें एक ही जगह – निष्पक्ष, विश्वसनीय और संक्षिप्त रूप में।
1- मोदी: आपरेशन सिंदूर आतंकवादियों के खिलाफ देश के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल अभियान, राष्ट्र की सुरक्षा में बड़ा योगदान दे रहीं बेटियां, आपरेशन सिंदूर नारी शक्ति के सामर्थ्य का प्रतीक बना|
2- पीएम: देवी अहिल्या बाई पर विशेष डाक टिकट और 300 रुपये का सिक्का भी जारी किया।सेना में महिलाओं की एक टुकड़ी भी बनाई वाराणसी में इतना काम कराया कि काशी विश्वनाथ में उनकी मूर्ति लगाई गई। 250-300 वर्ष पहले देवी अहिल्या बाई ने बेटियों की शादी की उम्र तय करने, महिलाओं को संपत्ति में अधिकार देने के बारे में सोचा|
3- कोलंबिया सरकार ने वापस लिया पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति जताने वाला बयान, थरूर ने इससे पूर्व कोलंबिया के बयान पर जताई थी निराशा|
4- सीजेआइ गवई : हर संकट के समय देश को संविधान ने रखा एकजुट, कहा, आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति को सामाजिक आर्थिक समानता दिलाना हमारा कर्तव्य, आसपास के देशों में आज भी अस्थिरता और संकट, जबकि भारत कर रहा प्रगति|
5- रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता देश की सामरिक स्वायत्तता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण, 2015 में भारत रक्षा सामग्री आयात करने वाला प्रमुख देश था, अब वह शीर्ष 25 नियांतक देशों में|
6- भारतीय सेना अगली पीढ़ी की रक्षा तकनीकों का कर रही परीक्षण, तकनीकी क्षमता को मजबूत करना और परिचालन तत्परता वढ़ाना है इसका उद्देश्य|
7- आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में सिएरा लियोन ने किया भारत का समर्थन, श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल गणमान्य लोगों से की मुलाकात उपराष्ट्रपति बोले, आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में हर मंच का उपयोग करेगा सिएरा लियोन|
8- आतंकवाद के माध्यम से पाकिस्सान खुद कर रहा है सिंधु संधि का उल्लंघन,पड़ोसी के दोषारोपण पर संयुक्त राष्ट्र ग्लेशियर सम्मेलन में भारत की दो टूक, सिंधु जल संधि के उल्लंघन के लिए भारत को दोषी ठहराना बंद करे पाकिस्तान|
9- माफिया मुख्तार के बेटे को भड़काऊ भाषण मामले में दो साल की सजा, गई विधायकी|
10- सावरकर के पौत्र के मातृवंश की जानकारी मांगने वाली राहुल की याचिका खारिज|
11- भारतीय सेना का हिस्सा बने पांचवें बैच के 713 अग्निवीर, 31 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के वाद सेना का हिस्सा वने अग्निवीर|
12- थाईलैंड की सुचाता चुआंगश्री बनीं मिस वर्ल्ड, भारतीय प्रतिभागी नंदिनी गुप्ता शीर्ष आठ में जगह बनाने में विफल रहीं|
13- लोक निर्माण विभाग बनाएगा बांकेबिहारी मंदिर गलियारा, कार्यदायी संस्था के लिए प्रमुख सचिव पर्यटन ने जारी किया आदेश, श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का निरीक्षण कर लौटी प्रशासनिक टीम|
14- भारतीय चिंतन पर युगानुकूल व्यवस्था खड़ी करना भाजपा का उद्देश्यः अरुण सहसरकार्यवाह आरएसएस|
15- बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार जारी, 20 घरों में लूटपाट के बाद लगाई आग| समाचारों को विस्तार से पढ़ने लिए- bharatiya.news