जो मोदी का विजन वही हमारे लिए मिशन : योगी

भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, इस घोषणापत्र

Apr 16, 2024 - 22:13
 0  9
जो मोदी का विजन वही हमारे लिए मिशन : योगी

भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर पार्टी कार्यालय में की पत्रकार वार्ता
जो मोदी का विजन वही हमारे लिए मिशन : योगी

सीएम बोले, देश को मोदी की गारंटी पर विश्वास, नारा दिया- 80 बनेगा आधार एनडीए 400 के पार

अमृत विचारः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी बताते हुए इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक युद्ध की उद्घोषणा करार दिया है। योगी के मुताबिक, आज देश का जो भी एंबीशन है वह पीएम मोदी का विजन चन चुका है और हमारे लिए वही मिशन है। इस देश को मोदी की गारंटी पर विश्वास है।


सोमवार को यहां भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, इस घोषणापत्र में हमने विकसित भारत बनाने की प्रतिवद्धता को दोहराया है। गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति ही भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र के चार आधार हैं। उन्होंने उप्र. में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नया नारा देते हुए कहा कि '80 बनेगा आधार, एनडीए 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार।'


योगी ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल मात्र नहीं है। बल्कि यह भारत के विजन को मिशन मानकर प्रभावी ढंग से लागू करने के 140 करोड़ जनता की आकांक्षा बन चुकी है। संकल्प पत्र में मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, आवास योजना सहित तमाम गरीब कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने और और उनके दायरे को बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि संकल्प पत्र में नेशन फर्स्ट के भाव के साथ विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया गया है। आजादी के अमृतकाल का ये पहला चुनाव है, जिसमें आत्मनिर्भर और विकसित भारत की संकल्पना को लेकर चुनाव लड़ा जा रहा है। देश की अस्मिता, सुरक्षा, आस्था और अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी की गारंटी इस संकल्प पत्र का आधार बना है। हमारा संकल्प पत्र नये भारत, श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत का ब्लू प्रिंट है।

ये भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक युद्ध का की उद्घोषणा के साथ ही अंत्योदय से सर्वोदय और ग्लोबल लीडर भारत के संकल्प को भी दोहराता है। ये संकल्प पत्र जिन-जिन सेक्टर्स का प्रतिनिधित्व करता है वो मोदी की गारंटी पर आधारित हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

सम्पादक देश विदेश भर में लाखों भारतीयों और भारतीय प्रवासियों लोगो तक पहुंचने के लिए भारत का प्रमुख हिंदी अंग्रेजी ऑनलाइन समाचार पोर्टल है जो अपने देश के संपर्क में रहने के लिए उत्सुक हैं। https://bharatiya.news/ आपको अपनी आवाज उठाने की आजादी देता है आप यहां सीधे ईमेल के जरिए लॉग इन करके अपने लेख लिख समाचार दे सकते हैं. अगर आप अपनी किसी विषय पर खबर देना चाहते हें तो E-mail कर सकते हें newsbhartiy@gmail.com