गंगा में डुबकी लगाने से नहीं दूर होगी गरीबी : मल्लिकार्जुन खरगे

गंगा में डुबकी लगाने से नहीं दूर होगी गरीबी मल्लिकार्जुन खरगे, Mallikarjun Kharge Poverty will not go away by taking a dip in Ganga,

गंगा में डुबकी लगाने से नहीं दूर होगी गरीबी : मल्लिकार्जुन खरगे

गंगा में डुबकी लगाने से नहीं दूर होगी गरीबी मल्लिकार्जुन खरगे,  

बाबासाहेब डा. भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली महू में संविधान रक्षा का संकल्प लेने आए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को महाकुंभ की धार्मिक आस्था ही पर प्रश्न उठा दिया। कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में मंच से उन्होंने कहा कि गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर नहीं होगी। इससे क्या पेट को खाना मिलता है और क्या युवाओं को रोजगार मिल रहा है? भाजपा नेताओं में महाकुंभ में डुबकी लगाने की होड़ लगी है।

जब तक अच्छी फोटो नहीं आ जाए, तब तक वे डुबकी लगाते रहते हैं। जय बापू जय भीम जय संविधान अभियान के तहत आयोजित रैली में उन्होंने यह भी कहा कि मैं किसी की आस्था को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता। अगर किसी की आस्था को चोट पहुंची हो तो माफी चाहता हूं। धर्म और भगवान पर हम सभी की आस्था है। हमें आपत्ति धर्म के नाम पर गरीबों का जो शोषण हो रहा है, उससे है।  

खरगे ने शिक्षण संस्थाओं में आरएसएस से जुड़े लोगों की नियुक्ति की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे (आरएसएस के लोग) कहते हैं कि हम मेरिट पर काम कर रहे हैं, लेकिन वे मनुवाद पर चल रहे हैं। इससे गरीबों का सत्यानाश हो जाएगा। डा. आंबेडकर ने वंचितों को अधिकार दिलाने का काम किया। आप सभी आंबेडकर बन जाएं तो भाजपा सरकार हिल जाएगी। 

• एक रैली में कांग्रेस अध्यक्ष ने आस्था पर उठाया सवाल कहा, अच्छी फोटो आने तक भाजपा नेता लगाते रहते हैं महाकुंभ में डुबकी  

मप्र के महू में सोमवार को रैली को संबोधित करते कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे।