जाफर एक्सप्रेस में सवार होकर पेशावर जा रहे मुश्ताक मुहम्मद
जाफर एक्सप्रेस में सवार होकर पेशावर जा रहे मुश्ताक मुहम्मद पाकिस्तान में क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन
पाकिस्तान में क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने हमला किया, जिसमें यात्रियों ने भयावह अनुभवों का सामना किया। माछ स्टेशन पर पहुंचे मुश्ताक मुहम्मद ने बताया कि ट्रेन के सफर के दौरान अचानक एक बड़ा धमाका हुआ, जिससे ट्रेन रुक गई, और तुरंत ही लगभग एक घंटे तक फायरिंग होती रही।
जाफर एक्सप्रेस में सवार होकर पेशावर जा रहे मुश्ताक मुहम्मद ने माछ स्टेशन पहुंचने पर बताया कि क्वेटा से ट्रेन शुरू हुई और बीच सफर में अचानक बड़ा धमाका हुआ. इस धमाके के बाद ट्रेन अचानक रुक गई. ट्रेन के रुकते ही फायरिंग शुरू हो गई, जो लगभग एक घंटे तक होती रही.
इशाक नूर, जो अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ यात्रा कर रहे थे, ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि ट्रेन की खिड़कियां और दरवाजे हिल गए। गोलियां चलने पर उन्होंने अपने बच्चों को जमीन पर लेटने को कहा ताकि उन्हें बचाया जा सके। फायरिंग के बाद बंदूकधारी ट्रेन में घुसे और यात्रियों के आईडी कार्ड चेक करने लगे। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाया, और इशाक की बोगी से 11 लोगों को मार दिया, जिन्हें वे सेना के सदस्य मानते थे।
मोहम्मद अशरफ, जो लाहौर जा रहे थे, ने बताया कि हमलावरों ने बुजुर्गों, आम नागरिकों, महिलाओं और बच्चों की हत्या की। रेस्क्यू के बाद, यात्रियों को तीन से चार घंटे पैदल चलकर स्टेशन पहुंचना पड़ा, जिसमें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल थे,