फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया
India won the title by defeating New Zealand by 4 wickets in the final, फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है।
नागपुर में भी क्रिकेट प्रेमियों ने सड़कों पर उतरकर इस जीत का जश्न मनाया। धरमपेठ चौक पर बड़ी संख्या में लोग तिरंगे के साथ एकत्रित हुए, ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। हालांकि, इस उत्साह के बीच कुछ स्थानों पर यातायात बाधित हुआ,
जिससे पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात सुचारू करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।
इसके बावजूद, नागपुरवासियों का उत्साह कम नहीं हुआ और उन्होंने टीम इंडिया की इस शानदार जीत का भरपूर आनंद लिया।