4 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:

4 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, Important events of June 4,

4 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:
4 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

4 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:

4 जून 2001 - नेपाल के नवनियुक्त राजा दीपेन्द्र का अस्पताल में निधन हो गया। ज्ञानेन्द्र की ताजपोशी के विरोध में हिंसा भड़की और इस हत्याकांड की न्यायिक जांच के लिए एक आयोग का गठन किया गया।

4 जून 2003 - डोमिनिक गणराज्य की 18 वर्षीय सुंदरी एमीलिया वेगा 'मिस यूनीवर्स-2003' चुनी गईं।

4 जून 2005 - भारतीय राजनेता लालकृष्ण आडवाणी ने कराची में मोहम्मद अली जिन्ना को धर्मनिरपेक्ष बताया, जिससे राजनीतिक हलकों में व्यापक चर्चा हुई।

4 जून 2006 - यूगोस्लाविया के पूर्व गणराज्य मोंटेनेग्रो ने स्वतंत्रता की औपचारिक घोषणा की।

4 जून 2007 - चीन के उपप्रधानमंत्री हांग चू का निधन हुआ। इसी दिन ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लुला डि सिल्वा को वर्ष 2006 का जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार प्रदान किया गया।

4 जून2008 - हरियाणा सरकार ने पारिवारिक पेंशन का लाभ 25 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों को देने की घोषणा की। बराक ओबामा ने हिलेरी क्लिंटन को पछाड़ते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल की।

4 जून 2011 - गैलप के एक सर्वेक्षण में सामने आया कि भारत के लोग आर्थिक विकास से अधिक पर्यावरण की रक्षा को प्राथमिकता देते हैं। इसी दिन भारतीय अर्थशास्त्री और नोबेल विजेता अमर्त्य सेन ने पश्चिमी देशों को भारत और चीन से सीख लेने की सलाह दी।

4 जून को जन्मे प्रमुख व्यक्ति:

4 जून 1988 - प्रवीण भगत - भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी।

4 जून1948 - अनिल शास्त्री - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता।

4 जून1946 - एस. पी. बालासुब्रमण्यम - प्रसिद्ध पार्श्वगायक।

4 जून1936 - नूतन - हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।

4 जून को हुए प्रमुख निधन:

4 जून 2018 - अभिमन्यु अनत - मॉरीशस में हिन्दी कथा साहित्य के सम्राट।

4 जून 2016 - सुलभा देशपांडे - हिन्दी और मराठी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।

4 जून 1962 - अचंत लक्ष्मीपति - आयुर्वेद प्रचारक।

4 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:

4 जून थ्येनमान दिवस - यह दिवस चीन के थ्येनमान चौक पर 1989 में हुए छात्रों के नरसंहार की स्मृति में मनाया जाता है। यह लोकतंत्र की मांग करने वाले आंदोलनकारियों की याद में समर्पित है।

4 जून निर्दोष बच्चों के साथ दुर्व्यवहार विरोधी दिवस - यह दिन उन बच्चों की याद में मनाया जाता है जो हिंसा और युद्धों में शिकार बनते हैं। इसका उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूकता फैलाना है।