बलिदानी कर्नल मनप्रीत समेत चार को कीर्ति चक्र

कर्नल सिंह को 19 राष्ट्रीय राइफल्स के अपने कार्यकाल के दौरान सेना पदक से भी सम्मानित किया गया था। हुमायूं मुजम्मिल भट ने भी उसी आपरेशन में अपना बलिदान दिया था। रक्षा मंत्रालय के अनुसार

Aug 15, 2024 - 19:38
Aug 15, 2024 - 19:42
 0  7
बलिदानी कर्नल मनप्रीत समेत चार को कीर्ति चक्र

बलिदानी कर्नल मनप्रीत समेत चार को कीर्ति चक्र

पिछले साल सितंबर में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवाद विरोधी अभियान में अग्रिम मोर्चे पर नेतृत्व करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले कर्नल मनप्रीत सिंह को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा। कीर्ति चक्र शांति काल में दिया जाने वाला दूसरा सबसे सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है। तीन अन्य सुरक्षा कर्मियों- राइफलमैन रवि कुमार (मरणोपरांत), मेजर मल्ला राम गोपाल नायडू और जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक हुमायूं मुजम्मिल भट (मरणोपरांत) को भी कीर्ति चक्र से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।

कर्नल सिंह को 19 राष्ट्रीय राइफल्स के अपने कार्यकाल के दौरान सेना पदक से भी सम्मानित किया गया था। हुमायूं मुजम्मिल भट ने भी उसी आपरेशन में अपना बलिदान दिया था। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए कुल 103 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी। चार कीर्ति चक्र के अलावा वीरता पुरस्कारों में 18 शौर्य चक्र (चार मरणोपरांत), एक बार टू सेना मेडल, 63 सेना मेडल, 11 नौसेना मेडल और छह वायुसेना मेडल शामिल हैं।


शौर्य चक्र पुरस्कार विजेताओं में  आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन के कर्नल पवन सिंह, पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) की 21वीं बटालियन के मेजर सीवीएस निखिल, सिख लाइट इन्फैंट्री के मेजर आशीष धोंचक (मरणोपरांत), आर्मी सर्विस कोर/राष्ट्रीय रायफल्स की 34वीं बटालियन के मेजर त्रिपतप्रीत सिंह और आर्टिलरी रेजिमेंट/राष्ट्रीय रायफल्स की 34वीं बटालियन के मेजर साहिल रंधावा
शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर राइफल्स की पांचवीं बटालियन के सूबेदार संजीव सिंह जसरोटिया, आर्टिलरी रेजिमेंट/राष्ट्रीय राइफल्स की 56वीं बटालियन के नायब सूबेदार पी पाबिन सिंघा, सिख लाइट इन्फैंट्री राष्ट्रीय राइफल्स की 19वीं बटालियन के सिपाही प्रदीप सिंह (मरणोपरांत), जम्मू-कश्मीर पुलिस के अब्दुल लतीफ और भारतीय नौसेना जहाज कोलकाता के कमांडिंग आफिसर कैप्टन शरद सिंसुवाल को भी शौर्य चक्र प्रदान करने की घोषणा की गई है।


अन्य शौर्य चक्र पुरस्कार विजेताओं में नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर कपिल यादव, वायुसेना के विंग कमांडर वर्नोन डेस्मिंड कीन, वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर दीपक कुमार, सीआरपीएफ के पवन कुमार (मरणोपरांत) और सीआरपीएफ के देवन सी (मरणोपरांत) शामिल हैं। सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट लखवीर, सीआरपीएफ के राजेश पांचाल और सीआरपीएफ के ही मलकीत सिंह को भी शौर्य चक्र प्रदान किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

सम्पादक देश विदेश भर में लाखों भारतीयों और भारतीय प्रवासियों लोगो तक पहुंचने के लिए भारत का प्रमुख हिंदी अंग्रेजी ऑनलाइन समाचार पोर्टल है जो अपने देश के संपर्क में रहने के लिए उत्सुक हैं। https://bharatiya.news/ आपको अपनी आवाज उठाने की आजादी देता है आप यहां सीधे ईमेल के जरिए लॉग इन करके अपने लेख लिख समाचार दे सकते हैं. अगर आप अपनी किसी विषय पर खबर देना चाहते हें तो E-mail कर सकते हें newsbhartiy@gmail.com