चार धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने कही बड़ी बात
Chief Minister Dhami said big thing regarding the preparations for the Char Dham Yatra, चार धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने कही बड़ी बात
चार धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने कही बड़ी बात
देहरादून, उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा को लेकर अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चार धामों के कपाट खुलने की तिथियां तय हो चुकी हैं और यात्रा की तैयारियां पहले से ही जारी हैं। मुख्यमंत्री ने इस बार की यात्रा को ऐतिहासिक, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने की बात कही।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, "चार धाम यात्रा का शुरू होना हमारे लिए उत्सव जैसा होता है। हम पिछले अनुभवों के आधार पर व्यवस्थाओं को और बेहतर बना रहे हैं। यात्रा के सुचारू संचालन के लिए अब तक दो अहम बैठकें हो चुकी हैं और नियमित समीक्षा जारी है।"
चार धाम यात्रा हर साल लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है, और राज्य सरकार इस यात्रा को अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।