जम्मू मेल का ब्रेक-शू जाम, हावड़ा- दिल्ली अप रूट ठप
जम्मू मेल का ब्रेक-शू जाम, हावड़ा- दिल्ली अप रूट ठप, Brake shoe jam of Jammu Mail Howrah Delhi up route stalled,
जम्मू मेल का ब्रेक-शू जाम, हावड़ा- दिल्ली अप रूट ठप
फतेहपुर हावड़ा-दिल्ली रूट पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे जम्मू मेल के कोच ए-1 के पहिए का ब्रेक-शू जाम होने से ट्रेन को फैजुल्लापुर व रसूलाबाद स्टेशन के बीच रोकना पड़ा। ब्रेक-शू चिपकने की वजह से पहिया गर्म हो गया और धुआं निकलने लगा था।
कैरेज एंड वैगन की टीम ने ओएचई तार काटकर ब्रेक की समस्या को दूर किया। इस दौरान अप लाइन पर महानंदा, कालका, नार्थईस्ट, हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनों को रोक दिया गया। ब्रेक दुरुस्त होने पर जम्मू मेल रवाना की गई।