भाजपा की दूसरी लिस्ट से कटेंगे कई नाम

BJP इन सीटों पर प्रत्याशी उतारने के लिए दावेदारों के अलावा मौजूदा सांसदों और 2019 में हारे उम्मीदवारों के नामों पर गहन मंथन कर रही है।

Mar 9, 2024 - 00:09
Mar 18, 2024 - 11:28
 0  13
भाजपा की दूसरी लिस्ट से कटेंगे कई नाम

लोकसभा चुनाव-2019 में भारतीय जनता पार्टी को 16 सीटों पर हार का सामना

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 80 में से 51 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अब फिलहाल बची हुई 29 सीटों के लिए चर्चाओं का दौर जारी है। इनमें 24 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी। जबकि बाकी सीटें गठबंधन दलों को दी जानी पहले से तय है।

भारतीय जनता पार्टी इन सीटों पर प्रत्याशी उतारने के लिए दावेदारों के अलावा मौजूदा सांसदों और 2019 में हारे उम्मीदवारों के नामों पर गहन मंथन कर रही है। आज 8 मार्च शनिवार को दिल्ली में एक बैठक बुलाई गई है। जिसमें माना जा रहा है की, इसमें नाम फाइनल करके दूसरी सूची 10 मार्च को जारी कर दी जाएगी।

दरअसल, पिछले लोकसभा चुनाव-2019 में भारतीय जनता पार्टी को 16 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। इसमें मुरादाबाद, संभल, बिजनौर, अमरोहा, रायबरेली, घोसी,जौनपुर, अंबेडकरनगर, लालगंज, गाजीपुर, श्रावस्ती, मैनपुरी, सहारनपुर, आजमगढ़, रामपुर और नगीना हैं।

इनमें 9 सीटों पर बीजेपी ने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। ये सीटें हैं-जौनपुर, अंबेडकर नगर,आजमगढ़,श्रावस्ती,लालगंज, रामपुर, संभल, अमरोहा और नगीना। इनमें से अब 3 सीटें ऐसी हैं, जिनमें भाजपा ने अपने प्रत्याशी बदल दिए हैं। लेकिन, इसके बाद भी 7 सीटें ऐसी हैं, जिन पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं किया गया।

BJP सूत्रों के मुताबिक, दूसरी सूची में कई ऐसे दिग्गज चेहरे शामिल हैं, जिनका इस बार टिकट कट सकता हैं। इसमें मेनका गांधी, वरुण गांधी का नाम भी है। इसके अलावा, कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह,  गाजियाबाद से वी के सिंह  के टिकट पर संकट है।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Abhishek Chauhan भारतीय न्यूज़ का सदस्य हूँ। एक युवा होने के नाते देश व समाज के लिए कुछ कर गुजरने का लक्ष्य लिए पत्रकारिता में उतरा हूं। आशा है की आप सभी मुझे आशीर्वाद प्रदान करेंगे। जिससे मैं देश में समाज के लिए कुछ कर सकूं। सादर प्रणाम।