किश्तवाड़ सीट से भाजपा उम्मीदवार शगुन परिहार का जनता के प्रति आभार
शगुन परिहार ने अपने बयान में भाजपा के मूल सिद्धांतों को दोहराते हुए कहा, "हम सब भाजपा की सोच 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के साथ आगे बढ़ेंगे।
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ सीट से भाजपा उम्मीदवार शगुन परिहार का जनता के प्रति आभार
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ सीट से भाजपा उम्मीदवार शगुन परिहार ने जनता के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा, "किश्तवाड़ की जनता ने मुझे प्यार और आशीर्वाद दिया है, जिसके लिए मैं उनकी आभारी हूं।" परिहार ने अपने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा, "वो अपनी बेटी को सेवा का अवसर दें, ताकि मैं आपके लिए कार्य कर सकूं।"
शगुन परिहार ने अपने बयान में भाजपा के मूल सिद्धांतों को दोहराते हुए कहा, "हम सब भाजपा की सोच 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के साथ आगे बढ़ेंगे।" उन्होंने क्षेत्र के विकास और लोगों की भलाई के लिए कड़ी मेहनत करने का संकल्प लिया।
किश्तवाड़ में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता और शगुन परिहार की सादगीपूर्ण अपील से उन्हें जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। पार्टी की ओर से भी उनके नेतृत्व पर पूरा भरोसा जताया जा रहा है, और यह उम्मीद की जा रही है कि वे अपने क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।