7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री सम्मान, शारदा सिन्हा, भुलई भाई और ओसामु सुजुकी का नाम, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, (हि.स.)। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों की शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषणा की गई। इस बार सात लोगों को पद्म विभूषण, 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। पद्म पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, […]

Jan 25, 2025 - 21:01
 0  26
7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री सम्मान, शारदा सिन्हा, भुलई भाई और ओसामु सुजुकी का नाम, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, (हि.स.)। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों की शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषणा की गई। इस बार सात लोगों को पद्म विभूषण, 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।

पद्म पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में महान काम करने वालों को दिया जाता है।

केंद्र सरकार की ओर से घोषित पद्म विभूषण से सम्मानित लोगों की सूची में दुवुर नागेश्वर रेड्डी (मेडीसिन, तेलंगाना), जगदीश सिंह (चंडीगढ़), कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया (कला- गुजरात) और लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम (कला- कर्नाटक) के नाम शामिल हैं। इसके अलावा, तीन शख्सियतों एमटी वासुदेवन (केरल), ओसामु सुजुकी (जापान) और शारदा सिन्हा (बिहार) को मरणोपरान्त यह सम्मान दिया गया है।

वहीं, पद्म भूषण सम्मान पाने वाले 19 लोगों में वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय और ए. सूर्य प्रकाश, समाज सेवा के क्षेत्र में साध्वी ऋतंभरा हैं। कला क्षेत्र से अनंत नाग, जतिन गोस्वामी, नंदमुरी बालकृष्णा, एस. अजित कुमार, शेखर कपूर और शोभला चंद्र कुमार को भी पद्म भूषण सम्मान मिलेगा। इनके अलावा, अमेरिका के विज्ञान क्षेत्र से जुड़े विनोद धाम, पंकज पटेल, नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी, पूर्व हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश, ऑर्कियोलॉजिस्ट कैलाश नाथ दीक्षित, जोश चाको पेरियापुरम भी तीसरे सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानिक होंगे। वहीं, बिबेक दोबरॉय, मनोहर जोशी, सुशील कुमार मोदी और पंकज उधास को मरणोपरान्त पद्म भूषण पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई है।

जबकि पद्म श्री पुरस्कार के लिए 113 नामों की घोषणा की गई है। इसमें पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन, गायक अरिजीत सिंह, भक्ति गायक भेरू सिंह चौहान, पत्रकार भीम सिंह भावेश, उपन्यासकार जगदीश जोशीला, सर्वाइकल कैंसर की वकालत करने वाली नीरजा भाटला और कुवैत की योग चिकित्सक शेखा ए.जे. अल सबाह और उत्तराखंड के ट्रैवल ब्लॉगर दंपत्ति ह्यूग और कोलीन गैंटजर पुरस्कार पाने वालों की सूची में शामिल हैं।

इसके अलावा, विलास डांगरे, वेंकप्पा अंबाजी सुगातेकर, हरिमन शर्मा, जुमदे योमगाम गामलिन, नरेन गुरुंग, जगदीश जोशीला, बतूल बेगम, पंडि राम मंडावी, निर्मला देवी को भी पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। श्री नारायण उर्फ भुलई भाई को लोकसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा सत्यपाल सिंह को खेल के क्षेत्र में, श्याम बिहारी अग्रवाल को कला के क्षेत्र में, सोनिया नित्यानंद को औषधि के क्षेत्र में, सैयद ऐनुल हसन को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री मिला है।

पद्मश्री पाने वालों में उत्तर प्रदेश के 8 लोग भी शामिल हैं। इनमें आशुतोष शर्मा को विज्ञान और इंजिनियरिंग के क्षेत्र में, गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में, हृदय नारायण दीक्षित को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री दिया गया है।

वहीं, नागालैंड के फल किसान एल हैंगथिंग, पुडुचेरी के वादक पी दत्चानमूर्ति. मध्य प्रदेश के सामाजिक उद्यमी सैली होलकर और मराठी लेखक मारुति भुजंगराव चितमपल्ली को भी पद्म श्री पुरस्कार देने की घोषणा हुई है।

ये भी पढ़ें – पद्म पुरस्कार की घोषणा: पैरालंपियन हरविंदर सिंह, ब्राजील के वेदांत गुरु और 30 गुमनाम नायकों के नाम लिस्ट में शामिल

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| इन सभी विषये के आप ब्लॉग समाचार पढ़े भारत में ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए, 2025 में ब्लॉग कैसे शुरू करें, घर पर तेजी से वजन कैसे कम करें, फोन पर रिज्यूमे कैसे बनाएं, आसानी से सरकारी नौकरी कैसे पाएं, घर पर बिरयानी कैसे पकाएं, भारत में शेयर बाजार में निवेश कैसे करें, अंग्रेजी बोलने के कौशल को कैसे सुधारें, YouTube चैनल कैसे बनाएं, ध्यान कैसे ठीक से करें, स्क्रैच से कोडिंग कैसे सीखें, हर महीने पैसे कैसे बचाएं, इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कैसे बढ़ाएं, प्राकृतिक रूप से चमकती त्वचा कैसे पाएं, YouTube वीडियो कैसे डाउनलोड करें, पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कैसे करें, गुस्से को तुरंत कैसे नियंत्रित करें, तनाव और चिंता को कैसे कम करें, ऑनलाइन बैंक खाता कैसे खोलें, फ्रीलांसिंग करियर कैसे शुरू करें, बिना जिम के फिट कैसे रहें, रील्स को वायरल कैसे करें, पेटीएम अकाउंट कैसे बनाएं, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कैसे करें, ऑनलाइन पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें, प्राकृतिक रूप से डार्क सर्कल कैसे हटाएं, भारत में छात्रवृत्ति कैसे प्राप्त करें, कम समय में अमीर कैसे बनें, घर पर डालगोना कॉफी कैसे बनाएं, डीयू में एडमिशन कैसे लें, आधार को पैन कार्ड से कैसे लिंक करें, इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाएं, घर पर मोबाइल फोन कैसे रिपेयर करें, भारत में जीएसटी के लिए पंजीकरण कैसे करें, वेबसाइट को मुफ्त कैसे बनाएं, एसएससी सीजीएल परीक्षा कैसे पास करें, वोटर आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, प्राकृतिक रूप से लंबाई कैसे बढ़ाएं, हिंदी में निबंध कैसे लिखें, मोबाइल नंबर के मालिक की जांच कैसे करें, पिंपल्स से जल्दी कैसे छुटकारा पाएं, घर पर योग कैसे करें, बॉलीवुड में अभिनेता कैसे बनें, ऑनलाइन ट्रेन टिकट कैसे बुक करें, हिंदी में चैटजीपीटी का उपयोग कैसे करें, यूपीआई से पैसे कैसे ट्रांसफर करें, इंस्टाग्राम अकाउंट को हमेशा के लिए कैसे डिलीट करें, मुफ्त में डिजिटल मार्केटिंग कैसे सीखें, भारत में छोटा व्यवसाय कैसे शुरू करें,